फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बाघ के हमले में फसल की रखवाली कर रहा युवक जख्मी

Mon, 30 Dec 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बांकेगंज-पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। फसल की रखवाली कर रहे युवक पर जंगल से निकले एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों के शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ युवक को छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया। बाघ के हमले में युवक के दाहिने हाथ और पैर में गहरे जख्म हुए हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह अब ठीक है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की बरूआ बीट में गिरदा गौढ़ी और किशनपुर सेंक्चुरी की सीमा से सटे खेत में कटैया गांव निवासी दिनेश कुमार (30) पुत्र रामदयाल शनिवार रात फसल की रखवाली कर रहा था। रात करीब 11:30 बजे खेत में किसी जानवर के पहुंचने की आहट महसूस हुई। उसने टार्च की रोशनी डाली तो कुछ दूरी पर सामने एक बाघ खड़ा दिखाई दिया। दिनेश ने शोर मचाया, इधर बाघ ने हमलाकर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इस हमले में दिनेश के दाहिने हाथ और पैर में गहरे जख्म हो गए। भागने का रास्ता न होने पर दिनेश कुछ देर तक बाघ की आंखों पर टार्च की रोशनी डालता खड़ा रहा और चीखते हुए पड़ोस के खेतों में फसल की रखवाली कर रहे साथियों को आवाज लगाई। दिनेश के चीखने-चिल्लाने पर आसपास खेतों में मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाते हुए लाठियां जमीन पर पटकने लगे, इससे घबराकर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया। साथियों ने इसकी सूचना परिवारीजनों, ग्रामीणों और वन विभाग को दी। बाद में दिनेश को इलाज के लिए बिजुआ सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात में ही जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दिनेश को वहां भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि दिनेश की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन

दिलेरी से बची दिनेश की जान
कटैया गांव निवासी दिनेश पर जिस समय बाघ के हमले की घटना हुई उस समय वह गेेहूं फसल की रखवाली कर रहा था। उसे कुछ आहट हुई तो उसने उस दिशा में टार्च जलाई, तभी सामने खड़े बाघ को देख उसके होश उड़ गए, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह लगातार करीब पांच मिनट तक बाघ की आंखों में टार्च की रोशनी डालता रहा। इस बीच जब तक उसके साथी वहां पहुंचते बाघ ने उस पर छलांग लगा दी और उसे पंजे मारता हुआ भाग गया। यदि दिनेश दिलेरी न दिखाता तो कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बफरजोन भीरा रेंज की बरूआ बीट में गिरदा गौढ़ी के पास गेहूं फसल की रखवाली कर रहे दिनेश नामक युवक पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से उसे तात्कालिक सहायता के रूप में दस हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा वन विभाग की ओर से भी नियमानुसार आर्थिक सहायता मिलेगी। वन कर्मियों को बाघ की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील है कि वह समूह में खेतों की ओर जाए।
- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed