फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

न्यू ईयर पर 'थारू हट' के लिए मारामारी

Sun, 29 Dec 2019 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी आना शुरू हो गए हैं। आलम यह है कि 31 दिसंबर तक सभी थारू हट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। डारमेट्री में ही जगह खाली है।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस बार भी दुधवा नेशनल पार्क में नया साल मनाने के लिए आने वाले सैलानियों की तादाद काफी अच्छी है। 31 दिसंबर तक सभी थारू हट भी बुक हैं, केवल डारमेट्री में ही जगह शेष है। दूसरी तरफ नए साल का जश्न मनाने के लिए पलिया के होटलों में भी सैलानी आना शुरू हो गए है। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 तक सभी फुल हो जाएंगे।
विज्ञापन

वीआईपी के भी आने की संभावना
दुधवा नेशनल पार्क में नए साल को लेकर कई वीआईपी लोगों के आने की भी संभावना जताई जा रही हैं। पार्क प्रशासन इसको लेकर खासा तैयार है तथा बेहतर सुविधा देने के लिए गेस्ट हाउस और वीआईपी के रुकने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पहुंचे दुधवा नेशनल पार्क
दुधवा नेशनल पार्क पहुंचने के लिए लखनऊ से लखीमपुर होते हुए पलिया और यहां से दुधवा जाया जा सकता है। इसके अलावा दूर-दराज से आने वाले सैलानी शाहजहांपुर से पलिया, लखीमपुर से पलिया, लखनऊ से पलिया बस से आ सकते हैं। पलिया पहुंचने के बाद आसानी से दुधवा पहुंचा जा सकता है।
अलौकिक व शांत वातावरण करता है सैलानियों को आकर्षित
दुधवा नेशनल पार्क का अलौकिक व शांत वातावरण सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं जंगल में स्वच्छंद विचरण करते जीव-जंतुओं को देखकर भी सैलानी काफी रोमांचित होते हैं।

नए साल की आड़ में न हो शिकार, पार्क प्रशासन होशियार
नए साल की आड़ में नेपाली सीमाओं से शिकारी व घुसपैठिए जंगल में शिकार न कर सकें इसकी रोकथाम को पार्क प्रशासन ने तैयारी कर ली है। पेट्रोलिंग और गश्त टीमों के जरिए इन सीमाओं के साथ सीमावर्ती गांवों पर भी नजर रखी जा रही है।
नए साल को लेकर दुधवा पूरी तरह से तैयार है, सैलानियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी।
-मनोज सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed