फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

दिशा की बैठक में 18 ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजनाएं ठप होने का मुद्दा छाया

Sun, 29 Dec 2019 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पाइप पेयजल परियोजना में छेद ही छेद
विज्ञापन

धौरहरा सांसद ने कहा पीडब्ल्यूडी की सड़कें पांच-छह महीने में हो रहीं खराब
लखीमपुर खीरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद अजय मिश्रा टेनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पाइप पेयजल परियोजना में खराबियों का मुद्दा छाया रहा। 18 ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजनाएं ठप पड़े होने से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग जनप्रतिनिधियों ने उठाई। धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने पीडब्ल्यूडी की सड़कों की खराब गुणवत्ता की बात कही। उन्होंने कहा कि पांच-छह महीने में सड़कें टूट रही हैं। निशुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए चलाई जा रही सौभाग्य योजना की समीक्षा में अधीक्षण अभियंता आरडी यादव ने बताया कि कुल 5.75 लाख परिवारों में से करीब 75 हजार परिवारों ने बिजली कनेक्शन लेने से मना कर दिया है। क्योंकि यह लोग बिल जमा करने में खुद को अक्षम बता रहे हैं।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि केंद्र सरकार से संचालित जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन और रोजगार परक योजनाओं के लाभ से उनके वास्तविक पात्रों को किसी भी दशा में वंचित न किया जाए। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम को बधाई दी।
विज्ञापन

धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित जो भी कार्य बताए जाते हैं, उस पर अवश्य ध्यान दिया जाए। परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने बताया कि पिछली बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर भेज दिए गए हैं। उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि 57 लाख 83 हजार मानव दिवस वार्षिक सृजन का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 46.09 लाख मानव दिवस अब तक सृजित किए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 342 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनरेगा से मजदूरी कार्य कराया गया है। उपायुक्त एनआरएलएम/डीडीओ अरविन्द कुमार ने बताया कि इस वर्ष 2360 स्वयं सहायता समूहों के गठन के लक्ष्य के सापेक्ष 2410 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि अक्रियाशील दुग्ध समितियों को एनआरएलएम की महिलाओं को प्रभारी बनाकर उनका संचालन पुन: प्रारंभ कराने की कार्रवाई प्रगति पर है। इन समूहों को बंधन बैंक से वित्तीय सुविधा दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। 14 जनवरी 2020 को मकर सक्रांति के दिन इनमें से 11 समूहों के साथ दुग्ध समितियों का शुभारंभ प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने चिकित्सा विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। एसपी पूनम ने कानून व्यवस्था की स्थिति एवं इस संबंध में की गई कार्रवाइयों के बारे में बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में अपराधों में कमी आई है। सीडीओ ने बताया कि सभी 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नई पहल के तहत प्रति विद्यालय तीन-तीन गैस गीजर, बालिकाओं को इनर, स्कार्फ आदि उपलब्ध कराए गए हैं। सुरक्षा के लिए होमगार्ड रूम बनवाया जाएगा और सभी विद्यालयों को वाश्ंिाग मशीन भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह, विधायक मंजू त्यागी, संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ मंडल श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, एक्सईएन प्रदीप वर्मा, अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चन्द्र, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed