{"_id":"5e078adb8ebc3e881e6a4870","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly389744246","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल खरीदने के लिए 35 लाख मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल खरीदने के लिए 35 लाख मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कड़ाके की ठंड और गलन के बढ़ते प्रकोप के चलते दैवीय आपदा राहत विभाग ने 35 लाख रुपये बजट कंबल वितरण के लिए दिया है। इससे पहले भी 35 लाख रुपये बजट मिला था, जिससे 8046 कंबल खरीदे गए, जिसमें 7687 कंबल बांटे जा चुके हैं। दोबारा मिले बजट से भी 8046 कंबल और खरीदे जाएंगे। इसके अलावा अलाव जलवाने के लिए सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये दिए गए हैैं।
एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गरीब/असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबलों का वितरण कराया जा रहा है। इससे पहले मिले 35 लाख रुपये से 435 रुपये प्रति कंबल की दर से 8046 कंबल खरीदे थे, जिसमें से 7687 कंबल बांटे जा चुके हैं। पलिया तहसील क्षेत्र में एक एनजीओ ने 600 कंबल बांटे हैं। दोबारा प्राप्त धनराशि से कंबल खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। कंबलों की डिलीवरी प्राप्त होने पर उन्हें सभी तहसीलों में भेजा जाएगा। इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए सभी तहसीलों में अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। 477 स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं, जबकि 22 रैन बसेरा बनाए गए हैं।