{"_id":"5e0108688ebc3e87cf3e18e5","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3891574191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा उत्पादन करने वाले 32 किसान हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा उत्पादन करने वाले 32 किसान हुए सम्मानित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर सोमवार को कलक्ट्रेट में किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों खेती, पशुपालन, उद्यान, गन्ना में अच्छा उत्पादन करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया गया। सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सरकार ने 40 लाख टन चीनी का बफर स्टॉक तैयार करने का निर्णय लिया है, जिससे समय पर गन्ना किसानों का भुगतान कराया जाएगा। स्वामीनाथन आयोग की अधिकांश सिफारिशें मोदी सरकार ने स्वीकार कर ली हैं और किसानों को हर फसल के लागत मूल्य का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने की कार्रवाई की गई है। सांसद ने बताया कि समूह में खेती अपनाने वाले पांच एकड़ से 50 एकड़ के क्लस्टर पर किसानों को लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिए जाने की योजना बनाई जा रही है।
कलक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी हुई, जबकि परिसर में कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, रेशम, मत्स्य, दुग्ध के साथ ही प्राइवेट बीज एवं खाद प्रतिष्ठानों ने भी अपने स्टाल लगाए। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी और विशेष अतिथि के रूप में विधायक सदर योगेश वर्मा उपस्थित रहे और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह के साथ चौधरी चरण सिंह के फोटो पर माल्यार्पण किया। समारोह में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले 32 किसानों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में किसानों को सात हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये, अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र, परिचय पत्र प्रदान करते हुए किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन और गन्ना विभाग ने आठ-आठ किसानों को सम्मानित किया, जिनमें चार किसानों को प्रथम और चार किसानों को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने किसानों से पराली और गन्ना पत्ती न जलाने का अनुरोध किया। पुरस्कार प्राप्त किसानों का अभिनंदन करते हुए अन्य उपस्थित किसानों को भी अगले वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कृत होने की शुभकामना भी दी। साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों में फैलाई जा रही भ्रांतियों का निराकरण कर शांति बनाएं रखने की अपील भी गई। उप कृषि निदेशक टीएम त्रिपाठी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय के बारे में बताया। कार्यक्रम में सीडीओ अरविंद सिंह, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल, उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके बिसेन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेषू कुमार गौतम, सीवीओ डॉ तरुण तिवारी मौजूद रहे।
गेहूं में शैलेंद्र विक्रम, गन्ना उत्पादन में विमल रहे प्रथम
गेहूं की पैदावार में मोहम्मदी के राजापुर बेनी निवासी किसान शैलेंद्र विक्रम सिंह ने एक हेक्टेअर में 65 क्विंटल गेहूं का उत्पादन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। गन्ना उत्पादन में बिजुआ के मेड़ईपुरवा निवासी विमल कुमार ने 2819 क्विंटल उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी तरह पशुपालन में पलिया के सुभाषनगर निवासी किसान शिवपाल सिंह ने प्रथम, संकर शिमला उत्पादन में निघासन के किशननगर निवासी किसान विक्रमेंद्र प्रसाद भल्ला ने प्रथम, मसूर में मितौली के चठिया निवासी किसान ऋषिनाथ सिंह, धान में रमियाबेहड़ के डंडूरी निवासी किसान आत्मप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।