फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पलिया में रूट मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील

Fri, 20 Dec 2019 10:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन और प्रदेश में लागू धारा 144 के साथ ही शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते एसडीएम पूजा यादव के नेतृत्व में अधिकारियों और पुलिस बल ने शहर की मस्जिदों के पास रूट मार्च किया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम पूजा यादव के नेतृत्व में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. विनय कुमार, सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला के साथ ही काफी संख्या में पुलिस बल और एसएसबी जवानों ने शहर की नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, रजा मस्जिद, मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद आदि में जाकर रूट मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। हर मस्जिद के बाहर एक दरोगा सहित दो सिपाहियों को तैनात किया गया। उधर, गौरीफंटा बार्डर पर भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। बनगवां और सूंड़ा मंडी में भी रूट मार्च निकाला गया। दोपहिया और चौपहिया वाहनों की रोककर चेकिंग की गई। कोतवाल रमेश चंद्र के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed