{"_id":"5dfb7b5d8ebc3e87f846d98d","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3886778130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका कांपलेक्स की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका कांपलेक्स की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़
विज्ञापन
नगर पालिका कांपलेक्स की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। नगर पालिका रोड पर स्थित पालिका कांपलेक्स में बुधवार देर शाम एक सांड़ तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि इसकी जानकारी लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह तब हुई जब सांड़ छत से नीचे झांकने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पालिका प्रशासन के साथ ही पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और पालिका प्रशासन ने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को नीचे उतारा। इस दौरान वहां तमाशबीन जुट गए और अफरातफरी का माहौल बना रहा।
नगर पालिका रोड पर पालिका कांपलेक्स बना हुआ है। जिसकी दूसरी मंजिल पर उप डाकघर और सेल्स टैक्स का कार्यालय बना हुआ है। इसी में सरकारी अस्पताल की रोड की तरफ से एक सांड़ सीढ़ियां चढ़ते हुए बुधवार देर शाम छत पर पहुंच गया। यहां तीसरी मंजिल का दरवाजा खुला होने के बाद सांड़ ऊपर चढ़ गया। लगभग 15 घंटे तक सांड़ तीसरी मंजिल पर ही चढ़ा रहा। रात होने के कारण किसी ने गौर नहीं किया लेकिन सुबह सांड़ के छत पर होने की सूचना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई जो किसी तरह से सांड़ को उतारने का प्रयास करने लगी। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों और पुलिस ने लोगों के सहयोग से किसी तरह सांड़ को काबू करके रस्सी बांधकर नीचे उतारा।