{"_id":"5dfa59008ebc3e8812750d91","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly38860242","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गुटका खिलाने के चक्कर में सराफ ने गंवाए दो लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को गुटका खिलाने के चक्कर में सराफ ने गंवाए दो लाख के गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। महिला ने सराफ को झांसे में लेकर गुटका खिलाने को कहा। महिला की बातों में आया सराफ गुटका लेने दुकान पर गया। इसी बीच महिला ने रैक में रखे करीब दो लाख के सोने के जेवर चोरी कर लिए। दुकानदार के वापस आने के बाद महिला ने गुटका खाया और धीरे से दुकान से बाहर निकली। मौका पाकर वह किसी वाहन पर सवार होकर भाग निकली।
पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के गांव बसहिया निवासी विजय कुमार रस्तोगी की पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित बसढिया चौराहे पर श्रीकांत मिश्र के मकान में सोने-चांदी की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला दुकान पर आई। सोने की अंगूठी और कुंडल दिखाने को कहा। विजय ने कई अंगुठियां और कुंडल ट्रे में महिला के सामने रख दिए, लेकिन महिला ने पसंद न आने की बात कही। महिला ने इससे वजन गहने दिखाने की बात कही। दुकान मालिक ने चार अंगूठी, छह कुंडल, ब्रेसलेट सहित करीब दो लाख के जेवर एक पैकेट में कर अपनी रैक में रख लिए। अपने बेटे अभिषेक को खमरिया स्थित अपने भाइयों की दुकान से महिला की पसंद के जेवर लेने भेज दिया। दुकान पर बैठी महिला ने सराफ को झांसे में फंसा लिया। दुकान मालिक से गुटका खिलाने की बात कही। इस पर दुकान मालिक विजय रस्तोगी दुकान छोड़कर गुटका लेने चले गए। इस बीच महिला ने रैक में रखे गहनों से भरा पैकेट चोरी कर लिए। गुटका खाने के बाद महिला चौराहे की तरफ आई और किसी गाड़ी में बैठ कर चली गई। खमरिया से जेवर लेकर पहुंचे बेटे ने जब पिता से महिला के बारे में पूछा तो पिता-पुत्र उसकी तलाश करने लगे। इसके बाद दुकान मालिक विजय ने रैक में रखे अपने आभूषण चेक किए। रैक खोलते ही उनके होश उड़ गए उनके आभूषणों का पैकेट गायब था। जिसकी सूचना उन्होंने खमरिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ की।