{"_id":"5dfa6d978ebc3e87dd3c8331","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly388527893","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान से डग्गामार संचालकों में हड़कंप, बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान से डग्गामार संचालकों में हड़कंप, बस सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। डग्गामारी कर रोडवेज को राजस्व क्षति पहुंचा रहीं बसों के खिलाफ एआरटीओ ने मुहिम शुरू कर दी है। एआरएम एसपी सिंह के साथ बुधवार को सीतापुर मार्ग पर चेकिंग कर एक बस को सीज कर एक का चालान किया है।
जिले से लखनऊ, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए अवैध रूप से बसें संचालित हो रही हैं। इससे रोडवेज को रोजाना लाखों रुपये की राजस्व क्षति हो रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरएम ने कई बार शासन को पत्र लिखा। शासन के निर्देश पर एआरटीओ आरके चौबे ने जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार सीतापुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लखनऊ जा रहीं दो बसों में से एक को सीज करते हुए दूसरी का चालान काटा है। चेकिंग अभियान को लेकर डग्गामारी करने वालों में अफरातफरी है। संवाद