{"_id":"5df280f78ebc3e87943c0ad3","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly387742625","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किस्त योजना में 250 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किस्त योजना में 250 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग ने चार किलो वाट तक बिजली भार के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल जमा करने की आसान किस्त योजना की शुरुआत की है जिसके तहत 250 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
विद्युत वितरण उपखंड के एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि आसान किस्त योजना 11 नवंबर से चल रही है जिसमें चार किलो वाट तक बिजली भार के घरेलू विद्युत उपभोक्ता अपना बकाया बिल आसान किस्तों में जमा करने के लिए 31 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ता को बकाया मूलधन राशि का पांच प्रतिशत या न्यूनतम 1500 रुपये जमा करना होगा। इस योजना के तहत शहरी उपभोक्ता अपना बकाया भुगतान 12 किस्तों में और ग्रामीण उपभोक्ता 24 किस्तों में अपना बकाया बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। इस दौरान प्रत्येक मासिक किस्त के साथ उसका बिजली बिल भी जमा करना अनिवार्य होगा।