{"_id":"5df11af38ebc3e87e200eb48","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3876714184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान को लेकर सड़कों पर उतरे किसान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान को लेकर सड़कों पर उतरे किसान, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। गन्ना भुगतान व मूल्य में वृद्धि न होने से बेहाल किसान अब सड़कों पर उतर आए हैं। किसानोें ने गन्ना सोसायटी पर इकट्ठा होकर महापंचायत के बाद सिनेमा चौराहे पर जाम लगाकर शासन के खिलाफ नारेबाजी की फिर चीनी मिल पहुंचकर भी रास्ता जाम कर मिल बंद करा दी। सूचना पर सीओ पलिया और सीओ मोहम्मदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर तीन बजे किसानों के हटने के बावजूद देर शाम तक माहौल अव्यवस्थित रहा। किसानों ने सात जनवरी तक मांगें पूरी न होने पर फिर महापंचायत करने की चेतावनी भी दी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान सुबह इकट्ठा होकर सहकारी गन्ना विकास समिति में जमा हुए। यहां महापंचायत की गई जिसमें किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। धीरे-धीरे आसपास के किसान भी वहां जमा होने लगे। व्यापार मंडल के साथ ही सपा, पलिया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर महापंचायत को अपना समर्थन दिया। इसके बाद सभी जुलूस की शक्ल में सिनेमा चौराहा पहुंचे और रोड जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां आयोजित सभा को गन्ना सोसायटी अध्यक्ष विकास कपूर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी, सरस शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निघासन अटल शुक्ला, मनप्रीत सिंह, चंदन शुक्ला, हरिंदर सिंह सोनी, श्रीकृष्ण भास्कर, सपा नेता अनीता यादव सहित अन्य किसानों ने संबोधित किया। लगभग एक घंटा रोड जाम रखने के बाद सभी चीनी मिल पहुंच गए और यहां भी जमकर नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दी। साथ ही चीनी मिल भी बंद करा दी। प्रदर्शन के चलते लगभग दो घंटे चीनी मिल बंद रही। सूचना पर सुरक्षा को देखते हुए सीओ मोहम्मदी प्रदीप कुमार यादव, सीओ पलिया राकेश नायक व इंस्पेक्टर पलिया विद्याशंकर शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने के बावजूद किसान देर शाम तक वहां डटे रहे। साथ ही उन्होंने सात जनवरी तक मांगें पूरी न होने पर दोबारा महापंचायत गठित कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
तहसीलदार व चीनी मिल जीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों ने तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, चीनी मिल यूनिट हेड राकेश यादव को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 15 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान कराने, फसल अवशेष को जलाने के आदेश को स्थगित करने या पत्ती सहित ही गन्ने की आपूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही भुगतान न होने तक वित्तीय संस्थानों, राजस्व विभाग, बिजली विभाग द्वारा आरसी की प्रक्रिया रोके जाने, उक्त ऋण पर ब्याज माफ करने और गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
लगा जाम, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लिखी गाड़ी को घेरा
आक्रोशित किसानों ने मौके से गुजर रही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लिखी एक गाड़ी का घेराव कर लिया। नोंकझोंक के बाद मामला बिगड़ता देख नेताओं ने बीचबचाव कर गाड़ी को लौटा दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान निघासन रोड, बाईपास रोड, भीरा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। रोडवेज व प्राइवेट बसें भी फंसी रहीं। प्रदर्शन के बाद पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था ठीक कराने नजर आए।
किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जाम लगा दिया था इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखी गई। जाम खुलवाकर आवागमन को शुरू करा दिया गया है।
- राकेश नायक, सीओ पलिया
किसानों को जनवरी 2020 तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया है। - राकेश यादव, यूनिट हेड, बीएचएल चीनी मिल, पलिया