{"_id":"5defdb1e8ebc3e87d012f6b8","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly387477113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत का उद्देश्य देश को खुले में शौच से मुक्त करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत का उद्देश्य देश को खुले में शौच से मुक्त करना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय के जवानों ने मंगलवार को कुष्ठ आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। जवानों ने आश्रम और उसके आस पास रहने वालों को साफ सफाई रखने को कहा।
डीआईजी अभिषेक पाठक के नेतृत्व में जवान सुबह साढ़े छह बजे कुष्ठ आश्रम पहुंचे और आश्रम में फैली गंदगी को साफ किया। डीआईजी ने आश्रम में रहने वालों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बीमारियों का मुख्य कारण गंदगी है इसलिए घर और उसके आस पास सफाई रख बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का प्रमुख उद्देश्य देश को खुले में शौच की समस्या से मुक्त करना है। इस दौरान जवानों ने राहगीरों को कूड़ा कचरा कूडेदान में डालने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न करने के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर कमांडेंट टेकचम सुरेंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, नवरत्न आजाद, कुमुद सौकिया सहित तमाम जवान मौजूद रहे।