{"_id":"5defda628ebc3e87ba643d23","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly387445225","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों ने बैंक पर ताला डालाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों ने बैंक पर ताला डालाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। आर्यावर्त (इलाहाबाद) यूपी ग्रामीण बैंक प्रबंधक की लापरवाही के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को बैंक पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से घबराए बैंक कर्मियों ने खातों में पैसा चढ़ाने का आश्वासन देकर किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
ग्राम रोजगार सेवक संजय गुप्ता ने बताया कि छह माह से ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों को वेतन नहीं मिला था। ब्लॉक से वेतन करीब एक सप्ताह पहले बैंक को भेज दिया गया था। आरोप है कि वेतन आने के बाद भी बैंक कर्मियों ने उसे खाते में नहीं चढ़ाया। एक सप्ताह से रोजगार सेवक बैंकों के चक्कर काट रहे थे। नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने आर्यावर्त बैंक पर तालाबंदी करके करीब एक घंटे तक बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। इससे बैंक कर्मी घबरा गए और उन्होंने पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस और बैंक मैनेजर के समझाने के बाद रोजगार सेवक शांत हुए। बैंक मैनेजर ने सभी खातों में वेतन चढ़ाने के बाद लेनदेन चालू कर दिया। इस दौरान सुरजीत, अनिल, टीआर यादव, इमरान, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।