फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

मानकों के विपरीत चल रहे मैरिज हाल एवं लॉन, पार्किंग न होने से लग रहा जाम

Fri, 22 Nov 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मानकों के विपरीत चल रहे मैरिज हाल और लॉन
विज्ञापन

पार्किंग न होने से शहर में लगता है जाम, कागजों तक ही सीमित हैं मानक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर में मैरिज हाल और लॉन की संख्या करीब 20 है। मगर, अधिकतर शासन की ओर से निर्धारित मानकों के विपरीत चल रहे हैं। इनमें न तो पार्किंग की सुविधा है और न ही किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पार्किंग न होने के कारण बरात में आने वाले लोग अपने वाहन रोड पर खड़े करते हैं। इससे सड़कों पर जाम लगता है, जो नगरवासियों के लिए मुसीबत बनती है। इस पर पेश है एक रिपोर्ट।
...........
डीसी रोड स्थित मैरिज लॉन में पार्किंग व्यवस्था न होने से दो और चार पाहिया वाहन फुटपाथ से लेकर सड़क तक खड़े होते हैं। इससे जाम लगने से पैदल तक निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

.........
कचहरी रोड स्थित मैरिज हॉल नहीं है। शादी बरात में आने वाले लोग अपने वाहन फुटपाथ से लेकर सड़क पर खड़ा करते हैं। ऐसे में आए दिन सड़क पर जाम लगता है।
........
गोटैया बाग मोड़ के पास मैरिज लॉन की भी स्थित इनके जैसी है। पार्किंग आदि की व्यवस्था न होने के कारण वाहन फुटपाथ से लेकर रोड़ पर खड़े होते हैं।
.........
इमली चौराहे से मेला मैदान जाने वाले मार्ग पर स्थित मैरिज हॉल में नाम की पार्किंग है। सिर्फ आठ दस दो पहिया वाहन ही खड़े हो सकते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
ये हैं मानक
मैरिज हॉल एवं लॉन तक अग्निशमन की गाड़ी जाने का रास्ता होना चाहिए, मैरिज हॉल के बाहर वॉटर हाइड्रेंट होना चाहिए, आपातकालीन खिड़कियां होनी चाहिए, दो पक्की सीढ़ी होनी चाहिए, आग बुझाने के लिए पानी की पाइप लाइन होनी जरूरी है, वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, मैरिज लॉन के बाहर फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम होना चाहिए
.......
शहर में करीब 20 मैरिज हाल एवं लॉन हैं। इसमें से अधिकांश पंजीकृत हैं। जल्द ही एक टीम गठित कर इनकी जांच कराई जाएगी, जिससे ये मानकों को पूरा कर रहे हैं कि नहीं इसकी मालुमात हो सके। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

- आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी
-------
सहालग शुरू होने से आए दिन इनके आगे जाम की नौबत बनती है। इससे नगरवासियों केे असुविधा होती है। मैरिज हॉल एवं लॉन में पार्किंग व्यवस्था है कि नहीं इसके लिए जल्द ही नोटिस जारी कराकर जानकारी की जाएगी।
- निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष, नगर पालिका
-----
अधिकतर मैरिज हाल एवं लॉन में आग बुझाने के इंतजाम हैं। फिलहाल टीम गठित कर इनका निरीक्षण कराया जाएगा। आग बुझाने के उपकरण न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- मुकीमुल हक, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed