{"_id":"5dd42ff68ebc3e548a692b2d","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly384631246","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल जीएम ने बैठक में अधिकारियों के कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल जीएम ने बैठक में अधिकारियों के कसे पेच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलरायां। सरयू सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को होगा। इससे पूर्व चीनी मिल के जीएम ने गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पेराई सत्र के दौरान कोई अनियमितता या लापरवाही मिली तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जीएम के कड़े रुख को देख अफसर हलकान रहे।
चीनी मिल प्रधान प्रबंधक सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि बुधवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ चीनी मिल प्रशासनिक भवन पर बैठक की। गन्ना तौल और खरीद डाटा फीडिंग आदि कार्य में पारदर्शिता के निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता मिलने निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जीएम ने कहा कि गन्ना खरीद, तौल पर्ची वितरण आदि में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों को बख्शा नही जाएगा। जीएम ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे मिल में तैनात सभी गन्ना सुपरवाइजरों, डाटा फीडिंग से जुड़े कर्मचारियों की बैठक बुलाई है। उन्होंने किसानों से स्वच्छ ताजा और अगोला रहित गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। पेराई सत्र में किसानों को यदि कोई समस्या हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।