{"_id":"5f29a5db8ebc3e3cc05a2e73","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly41515557","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर पूजन को नेपाल सीमा पर बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर पूजन को नेपाल सीमा पर बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अयोध्या में श्रीराममंदिर भूमि पूजन को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा पर सीओ पलिया और निघासन, एसएसबी के साथ सीमा की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा जिले से जुड़ी पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर भी बड़े पैमाने पर चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को अयोध्या को जोड़ने वाले पीलीभीत-बस्ती हाईवे की बहराइच सीमा पर स्थित जालिमनगर पुल पर आईजी पहुंचे और तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जिले में हाईअलर्ट है। नेपाल सीमा पर सीओ पलिया कुलदीप कुकरैती और सीओ निघासन प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स निगरानी कर रहा है। एसएसबी के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग कर आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा जिले से जुड़ी पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई और बहराइच सीमा पर पुलिस तैनात है। पुलिस आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ले रही है। संदिग्धों से पूछताछ करने और वेरीफिकेशन कराने के बाद जाने दिया जा रहा है।
धौरहरा। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बहराइच सीमा पर बने जालिम नगर पुल पर सोमवार देर शाम आईजी पीएसी पश्चिमी अमित चंद्रा पहुंचे। सीमा सुरक्षा का जायजा लिया। धौरहरा और ईसानगर पुलिस को 24 घंटे चेकिंग जारी रखने के आदेश दिए। आईजी चंद्रा खीरी में श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास तक नोडल आफीसर नियुक्त हुए हैं। आईजी पीएसी पश्चिमी ने बहराइच सीमा सहित धौरहरा, ढखेरवा चौराहा आदि स्थानों पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। सीओ अभिषेक प्रताप और प्रभारी निरीक्षक धौरहरा डीपी तिवारी, ईसानगर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को सीमा पर चौकसी बरतने और संवेदनशील गांव में पुलिस तैनात कर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। बहराइच सीमा पर सोमवार शाम से ही पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर पहुंचे आईजी, मार्गों को देखा
तिकुनियां आईजी पीएसी अमित चंद्रा मंगलवार को तिकुनियां से सटी नेपाल सीमा पर पहुंचे। उन्होंने कौड़ियाला घाट मार्ग और खकरौला घाट मार्ग का निरीक्षण किया। आईजी ने कहा कि नेपाल की ओर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें। पूरी तलाशी लेने के बाद ही आने-जाने दें। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। आईजी के साथ सीओ प्रदीप वर्मा, एसएसबी बरसोला पोस्ट प्रभारी एसके यादव भी मौजूद रहे।
अयोध्या को लेकर भीरा में बने दो चेक पोस्ट
बिजुआ भीरा एसओ अजय राय ने बताया कि नेपाल से सीधा रास्ता होने और बुधवार को अयोध्या में संभावित जाने वालों को रोकने के लिए दो बैैरियर बनाए गए हैं। जिनमें एक बैरियर भीरा-मैलानी तिराहे पर है। वहीं दूसरा बैरियर पड़रिया तुला में बनाया गया है। इन बैरियर पर आज से ही चेकिंग शुरू कर दी गई है, यहां तैनात पुलिसकर्मी लखीमपुर की ओर जाने वाले वाहनों को चेक करके जाने देंगे, जिससे अयोध्या में अनावश्यक भीड़ न पहुंच सके। वहीं पांच अगस्त को देखते हुए थाना क्षेत्र में बुधवार रात 12 बजे तक विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है।