फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

लड़की वाले प्रेमी युगल को थाने ले गए तो पुलिस ने पड़वा दिए फेरे

Mon, 10 Feb 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
लखीमपुर खीरी। न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन... प्रेमगीत फिल्म के इस गीत को शहर के प्रेमी युगल ने सच कर दिखाया। प्यार के इस माह में एक युवती ने चार साल छोटे अपने प्रेमी से कोतवाली में शादी रचा ली। हालांकि दोनों के परिवार वालों ने विवाह का विरोध किया। मगर युवती की जिद के आगे किसी की न चली। रविवार को युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद करने लगी। लड़की के घरवालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले आई। कोतवाली परिसर में स्थित शिवमंदिर में शादी कराकर नव विवाहित जोड़े को विदा किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी गीता (23) और विमल (19) के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच प्यार का परवान कुछ इस कदर चढ़ा कि दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खा ली। पुलिस के मुताबिक इसकी जानकारी जब युवती के घर वालों को हुई तो उन्होंने उस पर बंदिशें लगा दी। रविवार की सुबह मौका पाकर युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। घर वालों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल और दोनों के परिवार वालों को लेकर कोतवाली सदर आई। युवती की मां, चाचा व परिवार के अन्य लोगों ने उसे काफी समझाया बुझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। मजबूर मां और चाचा ने युवती को उसी के फैसले पर छोड़ दिया और कोई कार्रवाई न करने की बात कह चले गए। युवक के घर वाले शादी के लिए सहमत थे। एसआई एसपी पांडेय, महिला आरक्षी वंदना आदि की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को माला पहनाई और भगवान शिव को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed