फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

बेहजम में पुलिया टूटने से दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित

Sun, 09 Feb 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
लखीमपुर खीरी। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर लंबे अर्से से पुलिया टूटी हैं, लेकिन इनका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में यंगपुर-अमेठी मार्ग पर पुलिया टूटने से दर्जनों गांवों का वाहनों से आवागमन बाधित हो गया है। वहीं दुधवा-चंदनचौकी मार्ग पर दो साल पहले टूटी पुलिया का अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है, क्योंकि यहां दुधवा पार्क प्रशासन ने पुलिया निर्माण कार्य में अड़ंगा लगा रखा है।
विज्ञापन

पलिया ब्लॉक में दुधवा से चंदनचौकी मार्ग के किमी 10 पर दो साल पहले टूटी पुलिया का पुनर्निर्माण का कार्य दुधवा पार्क प्रशासन द्वारा आपत्ति लगाए जाने से अधर में लटका है, जिससे नेपाल बार्डर का चंदनचौकी समेत थारू जनजाति के करीब 25 गांव प्रभावित हैं। पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण थारू शिल्पग्राम की स्थापना भी चंदनचौकी में की गई है। पुलिया निर्माण न होने से हादसे का डर बना हुआ है। शासन से पुलिया के पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग निर्माण खंड तीन द्वारा टेंडर प्रक्रिया कराई जा चुकी है, जिसके बाद ठेकेदार ने मौके पर काम शुरू कराने का प्रयास भी किया था। दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने पुलिया का पुनर्निर्माण बंद कराते हुए वन कानूनों का हवाला देकर उल्टे एक्सईएन से सड़क का निर्माण कब होने के संबंध में जानकारी मांगी थी। एक्सईएन योगेंद्र सिंह ने बताया कि 1980 से पहले रोड बनी थी, तभी पुलिया बनाई गई थी। इसकी सूचना पार्क प्रशासन को भेज दी गई है। बस उधर से जवाब मिलने का इंतजार है, जिसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। बेहजम ब्लॉक के यंगपुर से अमेठी मार्ग पर पुलिया टूटने से कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। संपर्क मार्ग बाधित हुए कई दिन बीत गए है, जिससे किसी भी समय हादसे का डर भी बना हुआ है। कई दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने सुधि नहीं ली है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही हैं। पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है, जो इस मार्ग से अपने खेतों को डनलप से गन्ना, चारा आदि ढोते हैं। अब उन्हें कई गांव के चक्कर काटकर अपने खेत पर जाना पड़ता है। इस संपर्क मार्ग से अमेठी, यंगपुर, मड़ेरा, धुमरा, सुतेहरा, रामपुर, हर्रैया आदि गांव का आवागमन होता है। प्रधान पुत्र हारिस ने बताया कि पुलिया टूटने से काफी दिक्कत हो रही है, जिसकी सूचना अधिकारियों को दी जा चुकी है। चूंकि मितौली ब्लॉक की सीमा पर यह पुलिया बनी है, इसलिए बेहजम ब्लॉक के अधिकारी सुधि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed