फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

गुलरिया में दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर, हटा अतिक्रमण

Thu, 06 Feb 2020 05:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को यहां कई पक्के मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

गुलरिया में दो महीने पहले से अतिक्रमण हटाने के लिए मकानों पर लाल निशान लगाए जा रहे थे। तब कुछ लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर मुकदमा दर्ज कराने का मन बनाया, इसके लिए जब कानूनी राय ली गई तो पता चला कि प्रशासन द्वारा कागजों में रोड के नाम दर्ज भूमि पर किसी तरह का मुकदमा नहीं हो सकता है। दिसंबर की शुरुआत में अतिक्रमण करने वाले भवन और दुकान स्वामियों को पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी कर दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। 26 जनवरी को लोक निर्माण विभाग द्वारा लाउडस्पीकर से तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का एनाउंस कराया गया तो कुछ लोगों ने अपने मकान खुद ही तोड़ने शुरू कर दिए। 28 जनवरी को एसओ भीरा प्रदीप सिंह ने लोगों को खुद मकान तोड़ते देखकर लोक निर्माण विभाग से गुलरिया वासियों को तीन दिन का समय और दिलवा दिया। उसके बाद गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने कई मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार अमित कुमार पांडे, राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल सुंदरलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा, एसओ भीरा प्रदीप सिंह, चौकी प्रभारी बिजुआ विपिन कुमार सिंह, लोकनिर्माण विभाग के जेई सुलेमान अंसारी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed