फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

आतंक का पर्याय बने सांड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 16 Jan 2020 09:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
मझगईं। भगवंतनगर में आतंक का प्रयास बने सांड़ को आखिरकार ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर काबू में कर लिया। सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देकर सांड़ को गोशाला में छुड़वाया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा गांव में एक सांड़ ने करीब सात माह से आतंक मचा रखा है। खूंखार सांड़ के हमले में लंबा देवी व मनीराम की मौत हो चुकी है तो करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही सांड़ तीन लोगों को जख्मी कर चुका है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सांड़ को लोगों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। बाद में गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में सांड़ को रस्सी से बांधकर काबू में कर लिया। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सांड़ की हत्या से ग्रामीणों में गुस्सा
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लापुर में गांव के लोगों ने एक सांड़ को नुकीले हथियार और लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेश कुमार ने बताया कि दस वर्ष पहले उसने एक सांड़ छोड़ा था। बुधवार की रात को गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से सांड़ को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। जिस पर उसने सिपाही श्रीकांत को शिकायत पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे वीरेश समेत गांव के कई लोगों में नाराजगी है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह का कहना है मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed