{"_id":"5e0a38728ebc3e8816338c8a","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3900801102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जख्मों पर उपलब्धियों ने लगाया थोड़ा सा मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जख्मों पर उपलब्धियों ने लगाया थोड़ा सा मरहम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2019 में कई घटनाओं ने लोगों को झकझोरा। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों खासकर हैदराबाद की घटना पर यहां भी लोग एकजुट हुए। वहीं गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसान संघर्ष करते रहे। इसके विपरीत कई ऐसे भी मामले हुए जो लोगों के दुखी मन पर थोड़ा सा मरहम लगाने में कामयाब हुए। इससे लोगों के निराश मन को थोड़ी उम्मीद की किरण दिखाई दी।
मॉर्डन महिला थाना समेत तीन थानों को मिली सौगात
नए साल पर पुलिस के कई अरमान पूरे हुए हैं। थाना निघासन की पढुआ और थाना ईसानगर की खमरिया पुलिस चौकी को थाना बनने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके अलावा पलिया में मॉर्डन महिला थाना बनेगा। उम्मीद है कि जल्द ही इन तीनों थानों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पसगवां और पलिया की मझगई पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने का प्रस्ताव गृहमंत्रालय में अटका हुआ है।
टेरर फंडिंग का खुलासा करने में मिली उपलब्धि
थाना निघासन पुलिस को 11 अक्तूबर को बड़ी सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने नेपाल से आतंकियों को आर्थिक मदद करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।
विज्ञापन
खीरी पुलिस को मिले के चार सौ से अधिक जवान
जनता की सेवा में तत्पर खीरी पुलिस के बेड़े में सिपाहियों की भारी कमी थी। इसी महीने में महकमे को चार सौ से अधिक महिला व पुरुष जवान मिले।
अमन-चैन कायम रखने में भी रही अव्वल
श्रीरामजन्म भूमि व बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मामला हो तो चाहे नागरिकता संशोधन कानून का। दोनों मामलों को लेकर जिले में पुलिस काफी सक्रिय रही। नतीजतन प्रदेश के कई जिलों में हिंसा हुई, लेकिन खीरी जिला अमन-चैन की राह पर रहा।
पुलिस को मिले अत्याधुनिक असलहे
नए साल के आगमन से पूर्व थ्री नॉट थ्री रायफलों को जिले से बाय-बाय कर दिया गया। अधिकतर थानों पर अत्याधुनिक इंसास उपलब्ध कराई गईं। अत्याधुनिक पिस्टल, व बुलेट प्रूफ जैकेट भी दिए जा रहे हैं। पूरे जिले में ऑनलाइन एफआईआर पहले ही दर्ज हो रही है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लांच किया ‘सोल ऑफ सिखिज्म’
मोहल्ला नई बस्ती निवासी अमन सिंह गुलाटी पूरे साल अपनी चित्रकारी का लोहा मनवाते रहे। अमन ने माचिस की तीली और बादाम पर चंद्रयान टू की तस्वीर बनाई। इसके बाद सिख धर्म के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह, उनकी पत्नी और चार साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोल ऑफ सिखिज्म की चित्रकारी बादाम पर की। इसे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लांच किया।
तीन प्रमुख राजनीतिक दलों को मिले नए जिलाध्यक्ष
राजनीतिक गतिविधियों में यह साल इस मायने में खास रहा है कि तीन प्रमुख दलों को नए जिलाध्यक्ष मिले हैं, जिससे आगामी वर्ष में कुछ नए आयाम स्थापित हो सकते हैं। भाजपा ने सुनील सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर युवा राजनीति को प्रोत्साहित किया है। तो इसी तर्ज पर बसपा ने भी कार्यकर्ता रहे विपिन गौतम को हाल में जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा कांग्रेस में भी लंबे गतिरोध के बाद प्रह्लाद पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
सूबे के मुखिया की नजरें भी रहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल करीब चार दौरे जिले में किए। इनमें तीन दौरे लोकसभा चुनाव में रहे वहीं नवंबर माह में गोला तहसील के जमुनाबाद फार्म पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया था। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एक कॉलेज के कार्यक्रम में आए थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिला रहा नंबर वन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जिले को बड़ी कामयाबी मिली है। 19676 पात्रों में से 18442 का जियो टैग होने, 7500 का लिंटर पड़ने, 13841 को प्रथम, 11074 को द्वितीय और 4839 को तृतीय किस्त जारी होने पर लखीमपुर प्रदेश में नंबर वन है। डूडा पीओ राजेश कुमार पांडे ने बताया कि अंगीकार योजना में भी जिला नंबर वन रहा।
अनुभूति को मिला नवोदित प्रकाशक सम्मान- 2019
साहित्य साधिका समिति आगरा ने शहर के मोहल्ला कीरतनगर निवासी अन ुभूति गुप्ता को उनकी कार्यशैली, स्तुत्य एवं अभिनंदनीय शैक्षिक- साहित्यिक उपलब्धियों और सामाजिक सांस्कृतिक योगदान के लिए नवोदित प्रकाशक सम्मान-2019 से सम्मानित किया।
मुनीर ने गूगल में जॉब पाकर जिले का बढ़ाया मान
बेहजम ब्लॉक के गौरिया निवासी मुनीर खान गूगल कंपनी में रिसर्च एसोसिएट पद पर मास्को में तैनात हैं। गूगल के पिक्सल मोबाइल की 5जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। छह माह की ट्रेनिंग पर 72 लाख का पैकेज है। तैनाती कैलिफोर्निया में मिली है। युवा वैज्ञानिक 2020 के अवॉर्ड से फरवरी में इनका सम्मान होगा।