{"_id":"5df11bae8ebc3e87ce3ea3ba","slug":"civcamenities-lakhimpur-news-bly3876725182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के निकट रात भर गुर्राता रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के निकट रात भर गुर्राता रहा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। मोहल्ला स्टेशनपुरवा में मंगलवार रात आबादी में एक मकान के अंदर घुसने की कोशिश करने वाला तेंदुआ गन्ने के खेत से पूरी रात रुक-रुक गुर्राता रहा। तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनकर ग्रामीणों की नींद उड़ गई। दहशत में आए ग्रामीणों ने घरों के सामने आग जलाकर किसी तरह रात काटी। वन विभाग ने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज अंतर्गत बांकेगंज कस्बा के मोहल्ला स्टेशन पुरवा निवासी उत्तम टंडन के मकान में मंगलवार शाम तेंदुए ने घर में घुसने की कोशिश की थी। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। जहां से ग्रामीणों को रात भर रुक-रुक कर तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनाई देती रही।
डरे सहमे ग्रामीणों विपिन शर्मा, प्रेम सिंह, अंगद, अख्तर, अनवार अली, सुशील आदि ने बताया कि इससे पहले टीकापुर गांव आबादी के पास गन्ने के खेत में चर रहे बछड़े पर बाघ ने हमला कर उसे निवाला बनाया। अब कस्बे के मकान में तेेंदुए के घुसने की कोशिश से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। आबादी के पास गन्ने के खेतों में डेरा जमाए बैठे बाघ और तेदुओं की दहशत के चलते लोग खेतों की ओर जाने से डरने लगे हैं। तेंदुए की निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम ने पगचिह्न देखकर आबादी के निकट तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रेंजर गोला बनारसी दास ने बताया कि वन कर्मियों की टीम बांकेगंज आबादी के पास पहुंचे तेंदुए की लगातार निगरानी कर रही हैं। वन्यजीव अकारण हमलावर नहीं होते। ग्रामीणों से अपील है कि वे तेंदुए से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
एक सप्ताह से बाघ बनाए है गन्ने के खेतों में ठिकाना
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के परसेला गांव के पास एक बकरी और झारा गांव के पास सांड़ को निवाला बनाने, एक वनकर्मी पर हमला करने वाला बाघ अभ तक गनेशपुर गांव के उत्तर गन्ने के खेतों में मौजूद है, जिससे वहां दहशत का माहौल बना हुआ है।
बाघ के गन्ने में मौजूद होने और पगचिह्न मिलने की पुष्टि वन कर्मियों ने भी की है। गनेशपुर, झारा, परसेला के ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार सवेरे बाघ खेतों में विचरण करते देखा गया, जिससे वहां दहशत का माहौल है। किसान गन्ने की छिलाई करने, बच्चे स्कूल जाने से घबरा रहे हैं। गांव वालों की सूचना पर बुधवार सुबह पहुंचे फॉरेस्टर रामनरेश वर्मा, श्याम किशोर शुक्ल के गन्ने में मौजूद होने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि कर बताया कि बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास हो रहा है। यहां से जंगल की दूरी चार किलोमीटर बताई जा रही है। संवाद