{"_id":"58c582154f1c1b812adc41c1","slug":"city-drenched-in-color-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में सराबोर हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में सराबोर हुआ शहर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग गुलाल के साथ नाश्ते का सामान भी खूब बिका, चूड़ियों की दुकान पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
शहर समेत पूरे जिले का बाजार होली के रंग में सराबोर हो उठा। बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारियों से बाजार पटा पड़ा है। भीड़ इतनी कि लगता है कि पूरा शहर ही बाजार में उमड़ आया हो। सड़कों पर तिल रखने को जगह नहीं। सड़कें ही नहीं गलियों तक में सजी दुकानों पर भीड़ नजर आई। भीड़ के चलते पूरे शहर में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। रंग गुलाल से लेकर फलों, मिठाइयों, मेवों और किराने की दुकानों पर पकवान बनाने की सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। रेडीमेड कपड़ों की भी रविवार को जमकर खरीद फरोख्त हुई।
होली को लेकर यूं तो सभी में जोश है लेकिन युवा और बच्चे पूरी मस्ती में दिखे। दोपहर बाद से बाजारों में रंग शुरू हो गया। बाजार में लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शाम होते ही बाजार से निकलने वाले लोग रंगों से सराबोर दिखाई दिए। महिलाओं ने सज-धज कर होलिका दहन स्थल पर जाकर फूल, अक्षत, मिष्ठान, पकवान और अन्य पूजा सामग्री से होलिका का पूजन कर परिवार और समाज की सुख समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की।
--
रेडीमेड नाश्ते की जमकर हुई बिक्री
बाजार में सजी रेडीमेड नाश्ते जैसे, गुझिया, नमकीन, चिप्स, पापड़, इलाहाबादी समोसे, ड्राईफ्रूट, मिठाइयां, फल आदि खरीदने को भारी भीड़ रही। मेन रोड, बस स्टेशन रोड और संकटादेवी रोड पर सजी रेडीमेड नाश्ते की दुकानों पर दिन भर भीड़ बनी रही। महिलाओं ने घरों पर यह चीजें बनाने की अपेक्षा समय की कमी के चलते रेडीमेड नाश्ते को तरजीह दी।
विज्ञापन
--
रंग गुलाल और पिचकारियों पर टूट पड़े लोग
रविवार को बाजार में सजी रंग गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। लाल, हरे, पीले और नीले हर्बल गुलाल के साथ साथ लोगों ने ब्रांडेड और हर्बल रंगों को तरजीह दी। एक तरफ दूसरों को रंग लगाने को लोग रंग गुलाल खरीद रहे थे तो खुद को रंग से बचाने के लिए तरह-तरह के मुखौटे, कैप, बिग आदि खरीदे। बच्चों ने इन चीजों में खास रुचि दिखाई।
--
हालिका पूजन की सामग्री भी खूब बिकी
होलिका की पूजा के लिए बाजार में गोबर के उपले, जौ, अलसी आदि का नवा भी खूब बिका। जौ की बालियां, शहर के प्रमुख स्थानों के अलावा गली मुहल्लों में भी दिन भर बिकती रहीं। दोपहर बाद से महिलाओं ने होलिका स्थल पर जाकर होली की पूजा की। उधर मोहल्लों के युवा और बच्चे होलिका दहन स्थल पर लकड़ियां जमा करने में लगे रहे। होलिका दहन रात में हुआ।
--
महिलाओं ने पहनी चूड़ियां, खरीदा शृंगार का सामान
बाजार में चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। कपड़े और साड़ियों की पहले ही खरीदारी कर चुकी महिलाओं ने रविवार को चूड़ियों की दुकान पर जाकर रंग बिरंगी चूड़ियां पहनीं और शृंगार के लिए शृंगार सामग्री भी खरीदी। इसके चलते शहर के खपरैला बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
--
रविवार को भी चमका रेडीमेड गारमेंट बाजार
रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी भीड़ रही। शहर से बाहर रहने वाले लोगों ने होली की छुट्टियों में घर आने के बाद खुद के लिए और अपने परिवार के लिए रेडीमेड कपड़े और जूते आदि खरीदे। इसके चलते रविवार को पूरे दिन रेडीमेड गारमेंट के शो रूम्स पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही।