{"_id":"5da211428ebc3e93c8166c55","slug":"cirame-lakhimpur-news-bly3799428146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरे महिला के कुंडल नोचकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरे महिला के कुंडल नोचकर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर में बाइक सवार लुटेरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विलोबी हाल के निकट बाइक सवार दो लुटेरे महिला के कुंडल नोचकर भाग निकले। हालांकि सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने पीछा किया, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग सके।
दिवाली नजदीक आते ही शहर में चेन स्नेचिंग, कुंडल और पर्स छिनैती जैसी घटनाएं एक बार फिर बढ़ गईं हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज न कर इन घटनाओं को छुपा रही है। शायद यही वजह है कि शहर में इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। शनिवार को अफसर कॉलोनी निवासी एक महिला रिक्शे से सवार होकर अपने घर जा रही थी। विलोबी हाल के सामने बाइक सवार लुटेरे कुंडल नोचकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने लुटेरों की बाइक का पीछा किया। मोहल्ला हिदायतनगर में लुटेरे बाइक समेत घुसकर सिपाहियों की आंख से ओझल हो गए। जेल गेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव से जब पीड़ित महिला का नाम पूछा गया तो उनका कहना था कि नाम डायरी में नोट है। जो पास में नहीं है। अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी लुटेरों की तलाश की जा रही है।