फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Christmas: Mary's red will be born at midnight tonight

क्रिसमस : आज आधी रात में जन्मेगा मरियम का लाल

Fri, 24 Dec 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Christmas: Mary's red will be born at midnight tonight
क्रिसमस को लेकर डॉन बास्को स्कूल में सजाई जा रही झांकी।
चर्च में क्रिसमस को लेकर तैयारियां पूरी, मिस्सा के बाद चरनी में जन्म लेंगे प्रभु यीशु
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। करुणा और दया के अवतार मरियम के लाल प्रभु यीशु का आज आधी रात को जन्म होगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को दिन भर चर्च को संजाया संवारा जाता रहा। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आधी रात को मिस्सा के बाद प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव केक काटकर मनेगा। इसके लिए दुकानों पर स्टार, क्रिसमस ट्री, स्टार की खरीदारी होती रही।
शहर में तीन चर्च, रोमन कैथोलिक, सीएनआई और मैथोडिस्ट हैं। हर जगह प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनेगा। इसको लेकर पिछले कई दिन से तैयारियां चल रही हैं। डॉन बास्को में प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर झांकी सजी हैं। डॉन बास्को स्कूल और चर्च के फादर जेराल्ड डिसोजा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्रिसमस मनाई जाएगी। इसकी सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात यानी 24 दिसंबर की आधी रात में मिस्सा (पूजा पाठ) के बाद केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनेगा। कैरेल सिंगिग के साथ सेंटा क्लाज उपहार बांटेंगे। कोरोना को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को रात में न आकर शनिवार सुबह मिस्सा में शामिल होने के लिए कहा गया है। उधर, क्रिसमस को लेकर बृहस्पतिवार को दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने सेंटा क्लाज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री सहित स्टार और केक खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed