फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chori in Khiri

लाइसेंसी बंदूक, नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल ले गए चोर

Sun, 20 Sep 2020 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
chori in Khiri
अलीगंज में पक्की दीवार में लगी नकब। - फोटो : LAKHIMPUR
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतवन में शुक्रवार रात चोर एक घर में घुस गए और लाइसेंसी बंदूक, नकदी-जेवर समेत लाखों का माल उड़ा ले गए। सुबह गांव के निकट बाग में बंदूक पड़ी मिल गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पतवन निवासी राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े आए और जीने से मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे बड़े संदूक का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे तीन सूटकेस, लाइसेंसी एकनाली बंदूक और कारतूस उठा ले गए। सूटकेसों में साठ हजार रुपये, एक सोने का हार, एक चेन, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, एक जोड़ी पायल थी। घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह रात लघुशंका के लिए उठे तो देखा कि कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। सूटकेस, बंदूक आदि सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोर करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना से गांव में लोग एकत्र हो गए और रात में ही आसपास के खेत और बाग में छानबीन की। इसी दौरान एक बाग में बंदूक और सूटकेस खाली पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी और आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोर बंदूक और खाली सूटकेस गांव के बाहर छोड़ कर चले गए हैं। गृहस्वामी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही माल बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नकब लगाकर हजारों के जेवर चोरी
अलीगंज। कस्बे में सराफ की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर हजारों की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
कोतवाली गोला क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी सुबोध कुमार सोनी की कस्बे में सराफ की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने सुबोध की दुकान में पीछे की दीवार मे नकब लगाकर चोरी की। चोर कैमरे का सीडीआर और लगभग 25 हजार रुपयों के चांदी के जेवर चुरा ले गए। सुबह जब सुबोध दुकान पर पहुंचा तब उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने पुलिस चौकी में जाकर चोरी की तहरीर दी। अलीगंज चौकी प्रभारी योगेश शंखधार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया चोरी का जल्दी पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed