{"_id":"5eea581a8ebc3e42e9176945","slug":"chinese-president-s-effigy-burnt-tribute-to-martyred-soldiers-lakhimpur-news-bly409621623","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी और भारतीय सेना के बीच हुए खूनी संघर्ष से जिले के सभी वर्गों में नाराजगी है। भाजयुमो और हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने जहां चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका तो वहीं व्यापारियों ने चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की शपथ ली।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार लोधी के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारी सदर चौराहा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चीनी विरोधी नारे लगाकर चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चीनी सेना ने हमारे सैनिकों के साथ निंदनीय कृत्य किया गया है, जिसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चीन निर्मित वस्तुओं का उपयोग न करके चीन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। विकास गुप्ता, विवेक दीक्षित, कपिल श्रीवास्तव, प्रज्ज्वल शेखर, अमिय त्रिपाठी, पंकज गिरि, राघव तिवारी, अवधेश सिंह, बबलू शुक्ला, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उधर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में नसीरूद्दीन मौजी मैदान पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने चीन का झंडा जलाकर आक्रोश जताया। साथ ही चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय किया। संजीव अवस्थी, वरूण मिश्रा, मयंक अवस्थी, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे। व्यापारी संजय गुप्ता कन्हैया के नेतृत्व में किराना व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर चीनी सामान का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
बांकेगंज। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर कस्बे के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला और चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
चीन की हरकत से गुस्साए बांकेगंज युवा सेना के कार्यकर्ताओं शाश्वत मिश्रा, नीरज सिंह, मनिंदर सिंह, रजनीश आदि ने लोगों से अपील की कि वे चीन निर्मित वस्तुओं को न खरीदें, न बेचें न ही उनका उपयोग करें।
पलियाकलां। चीन द्वारा भारतीय जवानों पर धोखे से किए गए हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपने साथियों के साथ चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील गेट पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। भाजपा नेता ने सभी लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अफसर अली, अरुण अवस्थी, कमल नाग, आकाश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी। बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या पर रोष प्रकट किया गया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह शहीदों के परिवार के साथ हैं। अंत में दो मिनट का मौन रख कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी, महामंत्री मोहम्मद एहसान खां, योगेश त्रिवेदी, आंनद गुप्ता, राजू राजपाल सिंह आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। अशोक चौराहे पर भाजयुमो विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजन शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चीन राष्ट्रपति का पुतला फूंककर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कोरोना के जरिए दुनिया को संकट में डालने वाला चीन विश्व में अलग-थलग पड़ गया है। खीझ मिटाने के लिए चीन भारत की सीमा पर दबाव बनाने लगा है। पदाधिकारियों ने सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए देशवासियों से चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर आकाश अवस्थी, धीरज बाजपेई, अमित पांडे आदि मौजूद रहे।
-----------------------
चीन बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में शोक सभा हुई, जिसमें चीन बॉर्डर पर शहीद हुए अधिकारी व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर सभी अमर शहीदों की आत्मा की शांति और इस संकट की घड़ी में परिवारजनों को दुख सहन करने की क्षमता देेने की प्रार्थना की गई। शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खान, निवर्तमान शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी, मोहनचंद उत्प्रेती, पंकज शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता,पंकज शुक्ला, अंजुम कद्र उस्मानी, अब्दुल कयूम, प्रेम कुमार वर्मा, राम हरीश गौतम, दिलीप पासवान, रवि गोस्वामी आदि रहे। संवाद