{"_id":"57fba0cf4f1c1b620328df56","slug":"china-made-products-outs-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार की ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदु युवा वाहिनी की सोमवार को ऋषि आश्रम में हुई बैठक
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक सोमवार को ऋषि आश्रम में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए दस युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक की अध्यक्षता वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने की और संचालन दीपक पांडे ने किया। इसमें मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री रवि रस्तोगी और राम जी रस्तोगी ने हिंदू विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों से कम से कम दस कार्यकर्ता तैयार करने के लिए कहा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सांसद योगी आदित्यनाथ ने संगठन को जिले में मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए मुहिम चलानी होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मोहित बाजपेई को नगर अध्यक्ष लखीमपुर और पवन पांडे को महामंत्री घोषित किया और इन्हें जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए। वहीं, जिला प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चीन के उत्पादों का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर ललित मोहन बाजपेई, प्रताप शुक्ला, बाबा रामकुमार, अनुज, अतुल, राजू मिश्रा, अरविंद मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।