{"_id":"66f1b43bfdb56cbd540d47b5","slug":"childs-death-in-private-clinic-uproar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-129629-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी क्लीनिक में बच्चेे की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी क्लीनिक में बच्चेे की मौत, हंगामा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को डायरिया से पीड़ित एक 14 माह के बच्चे की निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मोहल्ला शिव काॅलोनी कमलापुरी के राजकुमार चौधरी का 14 माह का पुत्र वंश डायरिया से पीड़ित था। लगातार उल्टी-दस्त से परेशान बच्चे को दिखाने के लिए परिजन उसे एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बच्चे की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। परिजन दूसरे अस्पताल ले जाते इससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होते देख डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। परिजन ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।