फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children without Aadhaar card are not getting the benefit of DBT

Lakhimpur Kheri News: आधारकार्ड से वंचित बच्चों को नहीं मिल रहा डीबीटी का लाभ

Thu, 16 Oct 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children without Aadhaar card are not getting the benefit of DBT
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय स्कूलों में ऐसे हजारों छात्र-छात्राएं स्कूल में पढ़ाई तो करने पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि बीते महीनों में बीआरसी पर शिविर लगाकर बच्चों के आधार बनाए थे लेकिन इसके बाद भी दिक्कतें आ रही हैं। अकेले धौरहरा क्षेत्र में ही करीब एक हजार से अधिक बच्चों का आधार नहीं होने के चलते उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर साढ़े चार लाख के करीब छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस बार करीब एक लाख से अधिक नामांकन हुए हैं। नामांकन और बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ ही शिक्षकों ने पूरी ताकत झोंक दी। संख्या बढ़ाने के लिए बच्चों को स्कूल तो बुलाया जा रहा है लेकिन उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आधार न होने की वजह से वह पोर्टल पर पंजीकृत तो हैं लेकिन डीबीटी के तहत मिलने वाले 1200 रुपये उन्हें नहीं मिल पा रहे हैं। बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर स्कूल आने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए इस बार शिक्षकों ने मुहिम चलाकर अभिभावकों को जागरूक किया। हाल यह हुआ कि पिछले साल के मुकाबले एक लाख से अधिक नामांकन बढ़े। इसके बाद नामांकन का आंकड़ा भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म प्रमाणपत्र बन रहा सबसे बड़ी अड़चन
बच्चों को डीबीटी का लाभ मिलने में सबसे बड़ी अड़चन जन्म प्रमाणपत्र बन रहा है। बीएसए ने बताया कि अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए हर बीआरसी पर तीन से चार दिनों का शिविर भी लगाया गया लेकिन फिर भी बच्चों के आधार नहीं बन पाए। जन्म प्रमाणपत्र के लिए लेखपाल और एसडीएम की ओर से कार्रवाई की जाती है। इसी के चलते ये दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed