{"_id":"668eeeeac5cd4d2a82013e46","slug":"children-will-become-top27-secondary-teachers-are-being-given-training-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124335-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बच्चे बनेंगे अव्वल...माध्यमिक के 27 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बच्चे बनेंगे अव्वल...माध्यमिक के 27 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पहुंची किताबें। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कमजोर बच्चों को पढ़ाई में अव्वल बनाने के लिए 27 मास्टर ट्रेनर शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। लखनऊ में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के बाद यह मास्टर ट्रेनर विद्यालयों के अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
जिले के 103 राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 1.70 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसमें से विषयवार और कक्षावार ऐसे 25 फीसदी बच्चों की सूची तैयार की जाएगी, जिन्हें मुख्य विषयों को समझने और पढ़ने में कठिनाई होती है। इन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा 9-10 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय और कक्षा 11-12 में अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के दो-दो शिक्षकों के अलावा एक प्रवक्ता को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित होने के बाद यही शिक्षक अन्य अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा प्रदान के लिए शासन ने किताबों का आवंटन भी कर दिया है। किताबों का वितरण जल्द ही शुरू होगा। विभाग को कक्षा नौ, 10, 11 व 12 के लिए करीब तीन हजार किताबें मिली हैं।
विज्ञापन
वर्जन
राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के कमजोर बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए किताबें मिली हैं। मास्टर ट्रेनर से जिले के अन्य स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।
महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस