{"_id":"6019a8198ebc3e3896120656","slug":"children-visit-migratory-birds-on-wetland-day-lakhimpur-news-bly4357880143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलैंड दिवस पर प्रवासी पक्षियों से रूबरू हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलैंड दिवस पर प्रवासी पक्षियों से रूबरू हुए बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। विश्व वेटलैंड दिवस पर जिले में स्कूली बच्चों को बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम के तहत प्रवासी पक्षियों से रूबरू कराया गया, जिसमें क्षेत्रों के स्कूली बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने प्रवासी पक्षियों के बारे में अद्भुत जानकारियां जुटाईं।
ममरी। मोहम्मदी महेशपुर रेंज के सौजन्य से सेमरई रजौरा वेटलैंड झील पर आयोजित बर्ड फेस्टिवल में स्कूली बच्चों ने देशी विदेशी पक्षियों के दीदार किए। कार्यक्रम में पटेल शांति निकुंज इंटर कॉलेज परेली और आदर्श विद्या निकेतन गोला के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीएफओ समीर कुमार, एसडीओ हरिशंकर शुक्ला ने पक्षियों के दीदार कराकर उन्हें पक्षियों के नाम और पहचान बताई। रेंजर मोबिन आरिफ ने बच्चों को वेटलैंड के चारों ओर घुमाकर पक्षियों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने झील में कलरव कर रहे प्रवासी पक्षियों के बार में जानकारी दी। रेंजर मोबीन आरिफ ने बच्चों को वॉच टावर भी दिखाया, जिससे प्रवासी पक्षियों की निगरानी की जाती है। कार्यक्रम में पटेल शांति निकुंज इंटर कॉलेज परेली और आदर्श विद्या निकेतन गोला के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर परेली कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर वर्मा, गोला विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कश्यप, रजौरा निवर्तमान प्रधान राजेंद्र प्रसाद, परेली प्रधान विजेंद्र कुमार पटेल, सुंदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा और वन कर्मी मौजूद रहे।
निघासन। जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बर्ड वॉचिंग का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं को राम सागर ताल में प्रवासी साइबेरियन पक्षी, लालसर, जलकौवा, पनडुब्बी, किंगफिर, सारस आदि पक्षियों को दिखाकर उनके बारे में बताया गया। इस दौरान रेंजर राममिलन, वनदरोगा शिवबाबू सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिंगाही। अंतर्वेद जंगल में भी बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। यहां पर पूरे स्टाफ को चिड़ियों की पहचान के बारे में बताया गया। बेलरायां रेंजर विमलेश कुमार ने पक्षियों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संवाद
नगरिया झील और झादीताल में हुई बर्ड वॉचिंग
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की नगरिया झील और झादीताल में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम हुआ। सर्दियों के मौसम में प्रवासी परिंदों से गुलजार रहने वाली और बांकेगंज कस्बा से सटी नगरिया झील के अलावा सरसों के संरक्षण के लिए भीरा रेंज स्थिति झादीताल के किनारे मंगलवार वेटलैंड डे के मौके पर प्रेमियों, विशेषज्ञों और स्कूली बच्चों का जमावड़ा लगा। विशेषज्ञों ने उन्हें विभिन्न पक्षियों की जानकारी देते हुए उनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के तौर पर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, प्राचार्य मुकुट बिहारी मिश्रा, रेंजर केपी सिंह, राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के विजेता किए गए सम्मानित
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर में डीडी मनोज कुमार सोनकर ने बर्ड फेस्टिवल का आगाज कराया। उन्होंने वेटलैंड एवं पक्षियों के महत्व व एक दूसरे पर निर्भरता के बारे में बताया। इस दौरान कला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कला प्रतियोगिता में एकलव्य स्कूल सौनहा की नेहा प्रथम, उच्च प्राथमिक स्कूल बरबटा की नेहा द्वितीय व जय नारायण सर्वोदय विद्यालय चंदनचैकी की प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। सभी को डीडी मनोज कुमार सोनकर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चंदनचौकी। थारु बाहुल्य क्षेत्र के उत्तर सोनारीपुर रेंज के ग्राम परसिया के मजुला ताल पर बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंदनचौकी रेंजर उदयराम कुशवाहा ने स्कूली बच्चों से पक्षियों की पहचान व तालाबों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य वन संरक्षक ने बच्चों से पूछा, चिड़िया क्यों जरूरी है
तिकुनिया। वेटलैंड वर्ल्ड फेस्टिवल पर मुख्य वन संरक्षक दुधवा बफर जोन संजय पाठक ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें ज्ञानवर्धक जानकारियां दीं। इस अवसर पर निघासन वनरेंज बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी वन दरोगा, वन रक्षक सहित स्कूली बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद