फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children started falling prey to pneumonia and cold diarrhea as winter progressed

Lakhimpur Kheri News: सर्दी बढ़ते ही निमोनिया और कोल्ड डायरिया की चपेट में आने लगे बच्चे

Wed, 14 Dec 2022 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Children started falling prey to pneumonia and cold diarrhea as winter progressed
जिला एवं महिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 25 से 30 पीड़ित बच्चे
विज्ञापन

छह बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है इलाज
लखीमपुर खीरी। सर्दी का असर दिन व दिन बढ़ रहा है। ऐसे में निमोनिया से लेकर कोल्ड डायरिया बच्चों के लिए मुसीबत बनने लगा है। जिला एवं महिला अस्पताल में रोजाना 25-30 इन रोगों से पीड़ित बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को निमोनिया, कोल्ड डायरिया से पीड़ित चार बच्चे भर्ती हुए। वहीं बुखार पीड़ित दो बच्चों का इलाज चल रहा है। सभी बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से निरंतर पारा गिर रहा है। इससे सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड होने लगी है, जो बच्चों पर भारी पड़ रही है। ठंड की वजह से बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार से लेकर निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे जिला एवं महिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 20 से 25 बच्चे निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन

निमोनिया की चपेट में आने पर हरिदासपुर निवासी तुफैल की नौ माह की पुत्री हुमा, राजगढ़ निवासी दुर्गेश की दस वर्षीय पुत्री पीहू एवं कोल्ड डायरिया पीड़ित अर्जुन पुरवा निवासी संदीप की दस वर्षीय पुत्री आराध्या, मितौली निवासी बाबूराम की 11 वर्षीय पुत्री राखी और बुखार पीड़ित मितौली निवासी हरीश चंद्र की आठ वर्षीय पुत्री आरोही, शिवकॉलोनी निवासी संदीप कश्यप के दो माह के पुत्र रितिक का चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी का मौसम बच्चों के लिए बेहद खतरनाक
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजनी मिश्रा बताते हैं कि सर्दी का मौसम बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। जरा सी लापरवाही में बच्चे निमोनिया, कोल्ड डायरिया, सर्दी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि निमोनिया सांस से जुड़ी बीमारी है। इसमें फेफड़ों में संक्रमण हो जाता, जिससे सूजन आ जाती है। कई बार पानी भी भर जाता है। पांच साल से छोटे बच्चों को इससे खतरा अधिक रहता है। शुरूआत में बच्चों को सर्दी एवं खांसी की समस्या होती है। समय पर ध्यान न देने पर बच्चे निमोनिया की गिरफ्त में आ जाते हैं।
इस तरह बरतें सावधानी
1. कीटाणुओं को फैलने से रोकने के लिए बच्चों के हाथ धुलवाते रहें।
2. बच्चों की देखभाल के दौरान अपने हाथों की सफाई का भी ध्यान रखें।
3. शिशु को छह माह तक सिर्फ स्तनपान ही कराएं।
4. बच्चों का नियमित टीकाकरण कराएं।
5. डॉक्टर की सलाह से भाप देना भी फायदेमंद रहता है।
6. छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को पौष्टिक आहार का कराएं सेवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed