{"_id":"588ccab44f1c1bec7ccf3b6d","slug":"children-s-health-is-messing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सेहत से हो रहा है खिलवाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सेहत से हो रहा है खिलवाड़
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमियाबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक बच्चों के टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मी बरत रहे लापरवाही
समीक्षा में खुलासा होने पर सीएमओ ने एएनएम के कार्य का मांगा विवरण
जिले की रमियाबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक में बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं, इसका खुलासा शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में हुआ। बच्चों की सेहत से हो रहे खिलवाड़ पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की है और क्षेत्र की एएनएम के छह माह का कार्य विवरण तलब किया है।
बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत हर बुधवार और शनिवार को पांच साल तक के बच्चों को टीटी, बीसीजी, हेपेटाइटिस- बी, जेई, डीपीटी-बूस्टर सहित अन्य टीके लगाए जाते हैं, लेकिन रमियाबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण में रुचि न लेेकर उदासीनता बरत रहे हैं, जिसका खुलासा शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर टीकाकरण अभियान की समीक्षा में हुआ। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि रमियाबेहड और बिजुआ ब्लॉक में टीकाकरण निर्धारित लक्ष्य से बहुत पीछे है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के क्षेत्र में ना जाने से टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है।
बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही किए जाने का मामला मिला है, एएनएम मीना देवी के छह माह के कार्य का विवरण तलब किया है, इसके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ