फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children of council schools will take out the tricolor yatra

परिषदीय स्कूलों के बच्चे 11 को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Fri, 29 Jul 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will take out the tricolor yatra
11- 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन

13 अगस्त को सभी परिषदीय स्कूलों में झंडा ऊंचा रहे हमारा का होगा सामूहिक गायन
लखीमपुर खीरी। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम की कार्य योजना तैयार कर सभी परिषदीय स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाए जाएंगे।
11 अगस्त 2022 को प्रभात फेरी, छात्र-छात्राओं के लिए अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा से संबंधित रंगोली, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। साथ ही राष्ट्रीय नायक एवं नायिका आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम विषय पर गोष्ठी होगी।
विज्ञापन

12 अगस्त 2022 को प्रभात फेरी निकाली जाएगी एवं छात्र छात्राओं के मध्य अमृत महोत्सव के तहत भाषण, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। 13 अगस्त 2022 को प्रभात फेरी के साथ ही विद्यालय स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता एवं योगाभ्यास, झंडा गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा। 15 अगस्त 2022 को जनपद में विद्यालय स्तर पर प्रभातफेरी, झंडारोहण, जनपद ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एकांकी, नाटक, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दी जाएगी। 16 अगस्त 2022 को प्रभात फेरी निकालने के बाद मातृ दिवस का आयोजन, बालिका शिक्षा की आवश्यकता से संबंध में चर्चा, सामाजिक कुरीतियों और बाल विवाह, दहेज प्रथा, नारी सम्मान इत्यादि विषय पर चर्चा की जाएगी। 17 अगस्त 2022 को प्रभातफेरी के बाद विद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार, अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 अध्यापकों का जनपद स्तर पर सम्मान किया जाएगा। अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बृजेश त्रिपाठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बीईओ बेहजम देवेश राय एवं बीईओ नगर क्षेत्र शत्रुघ्न सरोज को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 अध्यापकों एवं 75 विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed