फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children gave wonderful performances in the cultural program

Lakhimpur Kheri News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Wed, 11 Jun 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Children gave wonderful performances in the cultural program
संविलयन विद्यालय पलिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत : स्कूल
मोहम्मदी। संविलियन विद्यालय पलिया में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समर कैंप का समापन हुआ। इसमें बच्चों ने स्वागत गीत, देशभक्ति, पर्यावरण व सर्वधर्म समभाव आदि विषय पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि डीसी प्रशिक्षण विशाल गिरी ने कैंप से संबंधित जानकारी दी। बीईओ शशांक सिंह ने कहा, समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने से बच्चों में साहस, धैर्य, उत्साह और समयबद्धता जैसे गुणों का विकास होता है। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को तराशने का उपयुक्त मंच है। इसमें बच्चे नई सीखें लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक शचींद्र नारायण दीक्षित और आभार प्रदर्शन इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुखदेव मिश्र ने किया। इस दौरान नोडल शिक्षक देवीचरण मिश्र, एआरपी अभिषेक मिश्रा, अनूप कुमार, आशीष मिश्रा, प्रशिक्षिका ज्योति शुक्ला, गगन, गुंजन, अनुराधा और सुरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed