{"_id":"625da1cc4b9d3e577b666276","slug":"children-ask-for-love-give-us-the-right-to-education-lakhimpur-news-bly4818357118","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बच्चे मांगें प्यार दो, हमें शिक्षा का अधिकार दो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बच्चे मांगें प्यार दो, हमें शिक्षा का अधिकार दो’
विज्ञापन
स्कूल चलो रैली निकालते बच्चे।
लीड
18एलकेएच 03
‘बच्चे मांगें प्यार दो, हमें
शिक्षा का अधिकार दो’
- बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो का किया आवाहन
- गुब्बारों से सजे वाहन के साथ कदमताल करते निकले विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने गुब्बारों के सजे वाहन के साथ ढोल बजाते कदमताल करते हुए स्कूल चलो का आवाहन किया।
नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज से बीईओ देवेश राय की अगुवाई में स्कूल चलो रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विमल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि जनार्दन गिरी और प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विद्यार्थी हाथों में बैनर लेकर ‘बच्चे मांगे प्यार दो, हमें शिक्षा का अधिकार दो, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत को देश बनाएंगे, लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान’ आदि नारे लगा रहे थे।
रैली का समापन मोहम्मदी रोड स्थित गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। रैली में परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। बीईओ ने कहा कि सभी बच्चों का चिह्नांकन कर उनका शत-प्रतिशत नामाकंन करना सुनिश्चित करें ताकि हर बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना, रामगुलाम पांडे, डॉ यूसुफ, अरविंद वर्मा, विजयपाल वर्मा, रामकुमार, अरुण श्रीवास्तव, अनुज खरे, अवधेश मिश्र, संजय तिवारी, आलोक तिवारी, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।