फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chhoti Kashi will resonate with Shiv Ghosh on the last Monday of Sawan and Bhootnath fair

सावन के अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले पर शिव घोष से गूंजेगी छोटी काशी

Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi will resonate with Shiv Ghosh on the last Monday of Sawan and Bhootnath fair
गोला के शिव मंदिर में लगी कांवड़ियों की कतार।
रविवार को ही श्रद्धालुओं ने जमाया डेरा, वाहनों का प्रवेश रोका, कई वाहन सीज
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सावन के अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले को लेकर प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए रविवार को ही नगर में अलग-अलग स्थानों पर डेरा जमा लिया।
सावन के अंतिम सोमवार पर भूतनाथ मेले में भीड़ उमड़ने की उम्मीद से प्रशासन और पुलिस ने हरसंभव सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। नगर में प्रवेश के सभी मार्गों को सीमा पर ही बैरीकेड लगाकर दोपहिया को छोड़कर सभी वाहनों के नगर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने नगर के अंदर घुस आए एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि रोडवेज डिपो की बसों का संचालन मोहम्मदी रोड पर पटेल चौराहे के निकट राइस मिल से किया गया है। अधिकारियों, पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी रविवार से ही अलग-अलग प्वाइंट पर लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर, ड्रोन कैमरा सहित कई टीमें सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed