फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chhoti Kashi resonated with the cheers of the innocent on the new moon of Sawan

सावन की अमावस्या पर भोले के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

Fri, 29 Jul 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi resonated with the cheers of the innocent on the new moon of Sawan
भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिव मंदिर मार्ग में खड़े श्रद्धालु।
भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, श्रद्धालुओं ने मांगी मनौती
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सावन की अमावस्या पर छोटी काशी स्थित पौराणिक शिव मंदिर ब्रह्म मुहूर्त में बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। भोर से लेकर देर रात तक शिवभक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।
मोहम्मदी। यहां श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। शिवालयों में सुबह चार बजे से ही जयकारों और घंटा घड़ियालों की आवाज सुनाई देने लगी। टेढ़े नाथ मंदिर, जंगली नाथ, बड़ेरा शिव मंदिर पर भक्तों की खासी भीड़ रही। मंदिरों पर पुलिस प्रशासन की देखरेख रही।
विज्ञापन

बेहजम। यहां शिवभक्तों ने स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। भक्तों की लंबी लाइन रही। बाबा गौरीशंकर मंदिर बेहजम में भगवान शिव के दर्शन करते हुए लोग ओम नम: शिवाय का जाप और बम भोले के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed