फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chhoti Kashi echoed with Om Namah Shivay

Lakhimpur Kheri News: ओम नमः शिवाय से गूंजी छोटी काशी

Wed, 05 Jul 2023 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi echoed with Om Namah Shivay
गोला के पौराणिक शिव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ। सावन शुरू होते ही नगर का पौराणिक शिव मंदिर ओम नमः शिवाय के मंत्र से गुंजायमान होने लगा है।
विज्ञापन

सावन माह के पहले दिन मंगलवार को पौराणिक शिव मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:00 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। एक ओर रिमझिम बरसात होती रही, वहीं दूसरी ओर भगवान शिव का मंदिर ओम नमः शिवाय से गुंजायमान होता रहा। नगर और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
ममरी में छोटी काशी गोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अभिन्न अंग कहलाने वाले अहमदनगर के प्राचीन क्लेश हरण मंदिर पर तमाम शिव भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक करके पूजन किया।
विज्ञापन


आधी अधूरी तैयारियों के साथ सावन माह शुरू
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को आधी अधूरी तैयारियों के साथ सावन माह शुरू हो गया है। जहां एक ओर शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के पूजन में तल्लीन रहे, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी शिव मंदिर के निकट मेला कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। साथ ही कुछ कर्मचारी पौराणिक शिव मंदिर में सीसीटीवी कैमरे और डिस्प्ले के लिए एलसीडी की व्यवस्था करने में लगे दिखे। इसी तरह शिव मंदिर मार्ग में बैरिकेडिंग का भी कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed