{"_id":"6398c0fda9cec67688613625","slug":"chhoti-kashi-corridor-measurement-started-lakhimpur-news-bly5067676196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छोटीकाशी कॉरिडोर की पैमाइश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छोटीकाशी कॉरिडोर की पैमाइश शुरू
विज्ञापन
पैमाइश करती राजस्व विभाग की टीम।
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, नगरपालिका, ब्लॉक की टीम गठित
गोला गोकर्णनाथ। छोटीकाशी कॉरिडोर की पैमाइश शुरू हो गई है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका परिषद और ब्लॉक कर्मचारियों को मिलाकर एक टीम गठित की गई है।
मंगलवार को नायब तहसीलदार सर्वेश यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अरुणेश, लेखपाल जय प्रकाश, शशि तोमर, कमल सिंह, ब्लॉक कुंभी और नगर पालिका परिषद की टीम ने गोकर्ण तीर्थ, नीलकंठ मैदान और पौराणिक शिव मंदिर परिसर क्षेत्र की नाप-जोख शुरू कर दी है। इससे नगर वासियों को कॉरिडोर शीघ्र शुरू होने की उम्मीद बलवती होती दिख रही है। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पैमाइश का कार्य करीब चार दिन चलेगा। प्रारंभिक तौर पर सबसे पहला कार्य क्षेत्रफल को निर्धारित करना है।