फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Checking against electric jam

बिजली चेकिंग के विरोध में जाम

Thu, 17 Dec 2015 07:41 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Thu, 17 Dec 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Checking against electric jam
शहर से सटे खीरी कस्बे में चेकिंग को गए बिजली विभाग के अधिकारियों को गुरुवार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कस्बे के तमाम लोगों ने सपा नेता शकील यूसुफी की अगुवाई में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिजली विभाग उनकी मांगों पर ध्यान न देकर सिर्फ बिलों की वसूली करना चाहता है। जबकि तमाम ऐसी दिक्कतें हैं जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में गुरुवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्र समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोहल्ला सैयदवाड़ा से चेकिंग शुरू की। कुछ मकानों में चेकिंग भी हुई, इसी दौरान चेकिंग होने की बात फैलते ही पुलिया के पास लोगों का जमावड़ा लगने लगा। सपा नेता शकील यूसुफी की अगुवाई में लोगों बिजली चेकिंग का विरोध करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर खीरी एसओ एसके सिंह ने मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की। इस दौरान शकील यूसुफी ने कहा कि पूर्व में कस्बे में जेई द्वारा दो-दो हजार रुपये लेकर कनेक्शन किए गए, जिसकी आज तक न रसीद दी गई और न मीटर लगाए गए हैं। मांग की कि फर्जी तरीके से लोगों से पैसा वसूल करने पर जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मांग की कि मुख्य मार्ग से निकली जर्जर लाइन बदली जाए, कस्बे में बिजली बिल जमा करने के लिए कार्यालय खुले। इसके अलावा कई और मांगे भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ खीरी ने जब अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम खोला। इसी बीच बिजली चेकिंग करने पहुंचे अधिकारी वहां से बिना कुछ बताए चले गए। इधर अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि खीरी कस्बे में बिजली बिलों का करीब 40 लाख रुपये बकाया है। मांगों को लेकर लोगों को इस तरह विरोध नहीं करना चाहिए। अधिकारियों से बात कर कोई विकल्प निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed