फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   thug duped the woman in the name of a gold brick in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सोने की ईंट के नाम पर महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Oct 2024 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 01:13 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित महिला बहराइच की रहने वाला है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
thug duped the woman in the name of a gold brick in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बहराइच निवासी महिला को ठग ने सोने की ईंट देने के नाम पर ढाई लाख ठग लिए। आरोप है कि युवक ने महिला को धौरहरा की पढुआ चौकी क्षेत्र स्थित नहर पर बुलाया था, जहां पर नकली ईंट थमा दी और रुपये लेकर चलता बना। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने जाने की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में सुनीता यादव निवासी घसियारीपुरा (बहराइच) ने बताया कि मेरे जानने वाले के पास अश्वनी तिवारी का फोन आया और उसने सोने की ईंट बेंचने की बात कही। इस पर सुनार को साथ लेकर लखीमपुर के शारदा बैराज पर आए। ठग ने पहले जो सोने का टुकड़ा दिया वह जांच में 24 कैरेट का था। विश्वास होने पर 50 हजार रुपये लेकर गई तो वहां पर राजेश यादव नाम का युवक मिला, जिसने 2.5 लाख रुपये में सोने की आधी ईंट देने की बात कही थी। 
विज्ञापन


पांच अक्तूबर की है घटना 
पूरे रुपयों का इंतजाम न होने की बात पर बेटे ने अपने दोस्त इस्माइल अंसारी से पूरी बात कही। इस्माइल अंसारी ने अपने रिश्तेदार इमरान और नदीम से मिलाया जहां पर रुपये देने और ईंट खरीदने की सहमति बनी। इसके बाद पांच अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे ढखेरवा चौराहा पहुंचे जहां राजेश यादव नाम के युवक को सोने की ईंट की जांच कराकर देखा तो सही पाया, इस पर रुपयों से भरा बैग युवक को दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी लखनऊ चले गए। आरोप है कि लखनऊ पहुंचने के बाद इमरान और नदीम ने सोना नकली होने की बात कही। नकली सोना होने और रुपये वापस करने को लेकर दबाव बना रहे हैं। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की बात कही है।

नोट बदलने का दिया लालच, 60 हजार ठगे
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रुपए ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छेड़ीपुर निवासी सईद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रेहरिया में एयरटेल पेमेंट बैंक की शाखा चलाता है। उसकी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से आया और रुपये फुटकर कराने को लेकर पांच हजार के बदले 10 और बीस रुपये के नोट दे दिए। विश्वास में लेते हुए दोबारा 60 हजार के बदले 65 हजार देने का लालच दिया। 

इस पर 28 सितंबर को समय साढ़े 12 बजे युवक आया और बुलाकर पैसों से भरा बैग दिखाया जिसमें रुपये रखे थे। इस पर सईद ने 60 हजार रुपये दे दिए। कुछ देर के बाद जब बैग खोला तो बैग में ऊपर छह हजार रखे हुए मिले बाकी अंदर कागज भरा हुआ था।ठगी का एहसास होने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed