{"_id":"648a11e61ee935fbeb0e0b16","slug":"cheated-rs-180-lakh-returned-lakhimpur-news-c-4-1-182073-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सम्मान मिला तो मेधावियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सम्मान मिला तो मेधावियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
प्रमाण पत्र के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं
लखीमपुर खीरी। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मेधावी बच्चों के चेहरे खुशी से चमकते दिखाई दे रहे थे। प्रदेश स्तर की सूची में अपना दबदबा बनाने वाले तीन मेधावियों को एक-एक लाख, अन्य 13 मेधावी छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने बच्चों को टैबलेट, चेक और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों से अन्य बच्चे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और मन लगाकर पढ़ाई करें। प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम से बोर्ड परीक्षा को उल्लेखनीय अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने भी मेधावियों को किया सम्मानित
अमर उजाला की तरफ से भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल, प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कार पाकर बच्चे गदगद हो गए।