फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chc postmartam death

नहाते समय छोहा नाले में डूबा किशोर, मौत

Fri, 19 Jul 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
chc postmartam death
जंगबहादुरगंज। मोहम्मदी तहसील के के छोहा नाला में साथियों के साथ नहाते समय ग्राम भूड़ा निवासी 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से उसे नाला से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। गांव भूड़ा निवासी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनका पुत्र बबलू सिंह यादव गुरुवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे अपने गांव के ही कुछ साथियों के साथ छोहे (बरसाती नाला ) में नहाने गया था। नहाने के दौरान बबलू गहरे पानी में चला गया। वह तैरना नहीं जानता था, जिससे वह डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और नाला से बबलू को अचेतावस्था में बाहर निकाला। घर वाले आनन-फानन में उसे सीएचसी पसगवां लाए। जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। बबलू हाई स्कूल का छात्र था। माता-पिता के अलावा उसका एक भाई नैमिष कुमार और दो बहनें हैं। बबलू की मौत से परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed