फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chat pooja

छठ पूजा: हमहू देबई अरघिया, हे छठी मइया

Sat, 21 Nov 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
chat pooja
डूबते सूरज को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, केरवा जे फरेला घवद से ओह पर सुग्गा मेंडराय, हमहू देबई अरघिया हे छठी मइया.., केलवा के पात पर उगेलन सुरूजदेव। आस्था की गहराइयों से निकले इन गीतों के साथ शुक्रवार शाम छठ महापूजा के तहत व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। अब महिलाएं शनिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण करेंगी। कोरोना काल को लेकर इस बार शासन ने सामूहिक आयोजन पर रोक लगाई थी, लेकिन उसके बावजूद सेठघाट पर व्रती महिलाओं की भीड़ रही। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन होता दिखा और न ही व्रत रखने वाली महिलाएं ने मास्क ही लगाए।
विज्ञापन

छठ महापर्व के तहत गुरुवार को खरना के साथ पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर महिलाओं ने सेठघाट पर उल्ल नदी के तट पर शुक्रवार शाम अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजन किया। नदी में गन्ने की कोसी के बीच अर्घ्य देती महिलाएं भक्तिभाव में डूबी रहीं। छठ पूजन को लेकर महिलाएं और घर के सदस्य सुबह से ही उत्साहित थे। दोपहर में श्रद्धालु सिर पर फल और प्रसाद की बहंगी लेकर पूजा स्थल पहुंचे। जहां पर विधि विधान से छठ माई की आरती उतारकर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। भगवान सूर्य की उपासना का कठिन तप व्रत की शुरुआत तीन दिन पहले हुई थी महिलाओं ने 36 घंटे निर्जला व्रत रख शिव मंदिर तीर्थ पर पत्ती लगे गन्ने, शकरकंदी, सुथनी, पान, सुपारी, हल्दी, मूली, अदरक का हरा पौधा, बड़ा मीठा नींबू, शरीफा, केला, नाशपाती, पानी वाला नारियल, मिठाई, गुड़, गेहूं, चावल का आटा, ठेकुआ, चावल, सिंदूर, दीपक, शहद और धूप से अस्तगामी सूरज को जल में खड़े होकर अर्घ्य देकर छठ पूजा शुरू की। महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगलकामना की। उधर पूजन को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने गोकर्ण तीर्थ की सफाई कराकर स्वच्छ जल भरवाकर बिजली की झालरों से सजाया संवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। छठ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। महिलाओं ने व्रत रखकर विधिविधान से पूजा अर्चना की। शुक्रवार शाम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। शनिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।
महंगापुर। गदनियां स्थित एसएसबी मुख्यालय पर महिलाओं ने अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा पाठ किया। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन कर त्योहार मनाया गया। मुख्यालय के साथ ही बरेली फार्म, इब्राहिमपुर, विशेनपुरी तथा सुमेरनगर में भी धूमधाम से पर्व को मनाया जा रहा है।
संपूर्णानगर। कस्बा क्षेत्र के गांव बमनगर, खजुरिया, कमलापुर, गोविंदनगर, रानीनगर में छठ घाट पहुंचकर व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। सिंगाही खुर्द में घाट पर श्री छठ पूजा सेवा समिति ने सफाई आदि कराई। महिलाओं ने सामाजिक दूरी का पालन कर पूजा अर्चना की। विवेक सिंह, संजय गुप्ता, आलोक सिंह, मोहित सिंह, राजन यादव, रवि सैनी आदि लगे रहे।
......
सिर पर बहंगी लेकर चले पुरुष, महिलाओं ने गाए गीत
अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं के घर के पुरुष सदस्य पूजन की टोकरी बहंगी लेकर चल रहे थे और पीछे पीछे महिलाएं छठ गीत गाती चल रहीं थीं। अर्घ्य स्थल पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने छठ माता का पूजन किया और पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य का अर्घ्य दिया। डाला छठ महापर्व को लेकर पूजन स्थल पर सजावट देखते ही बन रही थी।
.....
व्रतियों पर बरसती है छठ मइया की कृपा
शनिवार सुबह उगते सूर्य केे अर्घ्य देकर उपासना के साथ छठ महापर्व संपन्न होगा। मारबउ रे सुगवा धनुष से.... होख न सुरूच देव सहइयां... बहंगी घट पहुंचाए.. से पूजन स्थल गुंजायमान रहा। धार्मिक मान्यता है कि छठ महापर्व पर नहाय खाय से पारायण तक व्रतियों पर छठ माता की कृपा बरसती है। महापर्व पर व्रती महिलाओं की मनोकमनाएं पूरी होती है।
--------------
छत पर किया छठ पूजन
बांकेगंज। कोरोना काल में व्रती महिलाओं ने नदी घाट पर पूजन करने की जगह घर की छत पर छठ मइया का विधि विधान से पूजन किया। कोठीपुर गांव में व्रती महिलाओं ने छत पर मिट्टी के घेरे में पानी भरकर डूबते सूरज को अर्घ्य देकर घर परिवार के लिए सुख-शांति की मंगल कामना की। अंगद गुप्ता, धीरज, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

.....
पूजन के लिए फलों की खरीदारी
मैलानी। छठ पूजा को लेकर दिन भर बाजार में रौनक रही। नगर व आसपास क्षेत्र में छठ पूजा करने वालों की संख्या अधिक होने से शुक्रवार सुबह से फल आदि की दुकानों पर भीड़ रही। शाम को काली मंदिर स्थित सरोवर पहुंचकर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठपूजा की। संवाद

छठ मइया का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

छठ मइया का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed