{"_id":"5fb551af8ebc3e9bce614f00","slug":"chat-pooja-lakhimpur-news-bly4272398164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय खाय के साथ छठ पूजा आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय खाय के साथ छठ पूजा आरंभ
विज्ञापन
संपूर्णानगर के सिंगाही खुर्द में छठ पूजा को लेकर तैयारियां करते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को नहाय खाय से आरंभ हो गया। महिलाओं ने स्नान आदि के बाद व्रत रखा। गुरुवार को छोटी छठ एवं खरना बनेगी और शुक्रवार को पर्व का पहला अर्घ्य अस्ताचल सूरज को महिलाएं देगी और शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण होगा।
महापर्व के पहले दिन महिलाओं ने व्रत रखकर परंपरागत रूप से रोटी, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाकर भोजन किया। व्रती महिलाएं छठ पूजा तक बिस्तर त्याग कर चटाई या फिर तख्त पर विश्राम करेंगी। व्रत का पारायण 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। उधर, छठ पर्व को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सेठघाट पहुंचकर पूजा स्थल की साफ-सफाई की। इस दौरान संगठन मंत्री अजय प्रताप शुक्ला, शिवांश तिवारी, संकल्प शुक्ला, अमन गुप्ता, किशन तिवारी, आकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
संपूर्णानगर। छठ को लेकर क्षेत्र के गांवों में तैयारियों को दौर शुरू हो गया है। पूजा को लेकर बमनगर, खजुरिया, कमलापुर, गोविंदनगर, रानीनगर में छठ घाट पर साफ-सफाई शुरू हो गई है। उधर सिंगाही खुर्द स्थित छठ घाट पर श्री छठ पूजा सेवा समिति के लोगों ने पूजन के लिए बेदी निर्माण, साफ-सफाई, रंगाई पुताई का कार्य शुरू कर दिया। समिति सदस्यों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए घाट पर सिर्फ व्रती महिलाओं के परिवार वाले शामिल होंगे। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने भी छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। समिति के विवेक सिंह, संजय गुप्ता, आलोक सिंह, मोहित सिंह, राजन यादव, रवि सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
....
19 नवंबर- खरना
20 नवंबर- अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य
21 नवंबर- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण होगा