{"_id":"5fb551158ebc3e9b861cb6e2","slug":"chat-pooja-lakhimpur-news-bly427239321","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कहा-छठ पूजा स्थलों पर नहीं लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कहा-छठ पूजा स्थलों पर नहीं लगेगा मेला
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी को लेकर बैठक करते डीएम एसपी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बुधवार की सुबह डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल के साथ छठ पूजा स्थल सेठ घाट का भ्रमण किया। उन्होंने छठ पूजा स्थल पर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया और कोविड-19 को लेकर जारी शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर मेला नहीं लगेगा।
डीएम ने पूरे घाट का गहनता से निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश एवं बीडीओ संतोष कुमार सिंह को घाट एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को नदी में घड़ियाल की आशंका के चलते आवश्यक तैयारियों के साथ समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि पूजा स्थल पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन सहित सतर्कता और सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों से जानकारी ली। प्रशासन से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस बार आयोजन स्थल पर मेले का आयोजन कदापि न किया जाए। वहीं छठ पूजा स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।
-
छठ पूजा के संबंध में शासन से जारी गाइडलाइन का हो पूर्णतया अनुपालन: डीएम
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी एसडीएम एवं सीओ के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। डीएम ने कहा कि आज ही अपनी तहसील क्षेत्र के छठ पूजा स्थलों के आयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें शासन द्वारा जारी छठ पूजा के संबंध में एडवाइजरी के अनुपालन के संबंध में अवगत करा दें। उन्होंने कहा जिले के सभी छठ पूजा स्थलों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगवाया जाए। इसके माध्यम से आमजन को कोविड-19 प्रोटोकॉल सहित सतर्कता एवं सावधानी के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर मेलों के आयोजनों पर पूर्णतया रोक रहेगी एवं परंपरागत एवं वर्षों से स्थापित दुकानों को न हटवाया जाए। एसपी विजय ढुल ने निर्देश दिए कि सभी छठ पूजा स्थलों पर आयोजन के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में ड्यूटी लगाएं। पुलिस पिकेट छठ पूजा स्थलों पर पेट्रोलिंग करें एवं फायर बिग्रेड को भी पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रखा जाए।