{"_id":"646670af01eb6f17100730c9","slug":"chaotic-elements-had-committed-violence-in-the-name-of-demonstration-lakhimpur-news-c-4-1-158341-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रदर्शन के नाम पर अराजक तत्वों ने की थी हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रदर्शन के नाम पर अराजक तत्वों ने की थी हिंसा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस मामले में एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में चौथे गवाह के बयान दर्ज हुए। लवकुश राणा ने अपने बयान में घटना का विवरण पेश किया। सभी वकीलों की जिरह के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष से अगले गवाह को पेश करने का आदेश दिया है और मामले की सुनवाई के लिए 31 मई की तारीख मुकर्रर की है।
एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में बृहस्पतिवार को तिकुनिया कांड क्रॉस केस के मामले के चौथे गवाह को अभियोजन पक्ष से एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने अदालत में पेश किया। गवाह लव-कुश राणा ने बताया की प्रदर्शन के नाम पर अराजक तत्वों ने हिंसा का तांडव किया था, जिसमें वह भी चोटिल हुआ था।
अवधेश सिंह, अधिवक्ता अवधेश दुबे पेश हुए, तो बचाव पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना, शिव सहाय सिंह, विनय सिंह, वरुण सिंह अदालत में हाजिर रहे। बयान समाप्त होने के बाद अदालत में पांचवीं गवाह के लिए साक्षी को तलब करने के आदेश दिए गए।