फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chana will be distributed for five months, allocation of one kg per ration card

पांच महीने बंटेगा चना, एक किलो प्रति राशनकार्ड के हिसाब से मिला आवंटन

Wed, 29 Jul 2020 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chana will be distributed for five months, allocation of one kg per ration card
लखीमपुर खीरी। उचित दर राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत निशुल्क चने का वितरण भी किया जाएगा। जुलाई से नवंबर 2020 तक के लिए शासन से चने का आवंटन मिल गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी वीपी सिंह ने अगस्त माह से चना बांटे जाने की उम्मीद जताई है। हालांकि अभी शासन स्तर से वितरण कराए जाने के संबंध में निर्देश नहीं मिले हैं। लिहाजा जुलाई में दिया जाने वाला चना अगले किसी माह में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 8.49 लाख राशनकार्ड धारक हैं। इन्हें नियमित तौर पर मिलने वाले राशन के अलावा प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत लॉकडाउन लागू होने के बाद से पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से प्रतिमाह निशुल्क राशन दिया जा रहा है। इसमें भी प्रत्येक कार्डधारक को दो किलो चावल एवं तीन किलो गेहूं सहित कुल पांच किलो अनाज मिलता है। जबकि दाल के स्थान पर एक किलो चना प्रति राशनकार्ड दिया जा रहा था, लेकिन जुलाई में इसका वितरण नहीं हो सका। जिला पूर्ति अधिकारी वीपी सिंह ने बताया है कि निशुल्क राशन का वितरण 90 प्रतिशत तक करा दिया गया है, जबकि 31 जुलाई तक वितरण चलेगा। चने का आवंटन अभी मिला है, जिससे कुछ दिनों में चने की आपूर्ति ब्लॉक गोदामों तक की जाएगी। इसके बाद अगस्त में होने वाले निशुल्क अनाज के साथ ही चने का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed